• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने सरकारी वकीलों पर कसा शिकंजा, अपर महाधिवक्ता को हटाया

Writer D by Writer D
13/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में योगी सरकार (Yogi Government) ने सरकारी वकीलों (Lawyers) पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। वकीलों (government lawyers) की छंटनी के लिए बकायदा स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है। अब न्याय-विभाग की जिम्मेदारी भी सीएम के पास है। लिहाजा सीएम ने ऐसे वकीलों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जो अयोग्य हैं।

खबर है कि इसी के तहत अपर महाधिवक्ता ज्योति सिक्का और स्थायी अधिवक्ता अमित शर्मा को हटाया गया है। खबर है महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने भी महाधिवक्ता कार्यालय खाली कर दिया है और आवंटित गाड़ी और स्टाफ भी वापस कर दिया है। अब नए महाधिवक्ता की नियुक्ति की तैयारी चल रही है।

सरकारी वकीलों (government lawyers) की होगी स्क्रीनिंग

सीएम योगी (CM Yogi) ने न्याय-विभाग में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। न्याय- विभाग में सुधार और अयोग्य वकीलों को हटाने के लिए स्क्रीनिंग शुरु हो चुकी है। सरकारी वकीलों (government lawyers) की नियुक्ति और उनके परफॉर्मेंस के आधार पर स्क्रीनिंग होगी। लंबे समय से इन विभागों में जमे हुए वकीलों को लेकर भी सीएम सख्त हैं। सरकार की ओर से डेढ़ हजार से ज्यादा सरकारी वकील और वादधारक नियुक्त किए गए हैं।

सीएम योगी के निर्देश पर शुरू हुई तैयारी, तालाब होंगे स्थानीय पर्यटन के केंद्र

न्याय विभाग ले रहा है वादधारकों का इंटरव्यू

सरकारी वकीलों की लचर पैरवी से अदालत में सरकार और न्याय विभाग की लगातार किरकिरी हो रही है। सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सरकारी वकीलों और वादधारकों का काम ठीक नहीं है। लिहाजा, विभाग ऐसे वादधारकों का बकायदा इंटरव्यू लेकर परखने की कोशिश की जा रही है। वादधारकों की स्क्रीनिंग में उनसे कानून और उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली जा रही है। रिट और भारतीय संविधान के अनुच्छेदों के बारे में सवाल किए जा रहें है। इतना ही नही उनके नियुक्ति किसके जरिए हुई, इस बारे में भी सवाल पूछा जा रहा है।

सीएम योगी के फैन ने खोली ‘बुलडोजर बाबा टी स्टाल’

सरकारी वकील कोर्ट में नहीं जाते

सीएम के पास सूचना पहुंची है कि तमाम सरकारी वकील कोर्ट तक नहीं जाते हैं। उनकी ओर से प्रति शपथ पत्र समय से दाखिल नहीं किए जा रहे हैं। इसकी वजह से सरकार के वरिष्ठ अफसर अक्सर अदालत में तलब कर लिए जाते हैं। सरकार की छवि धूमिल होती है, सो अलग। सरकार को यह भी सूचना मिल रही थी कि सरकारी वकील कोर्ट नहीं जाते हैं और अपने सीनियर से मिलकर उपस्थिति दर्ज करवा लेते हैं।

Tags: live hindi newsLucknow Newsnews hindi todaynews in hindiTodays Newsup newsyogi 2.0Yogi GovernmentYogi News
Previous Post

शुरुआती तेजी के बाद लुढ़का शेयर बाजार, बाजार में बढ़ा बिकवाली का दबाव

Next Post

झुग्गी में रहने वाली दमयंती बनीं सबसे कम उम्र की डिप्टी मेयर

Writer D

Writer D

Related Posts

Three people died in a horrific road accident
उत्तर प्रदेश

कानपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 ने तोड़ा दम

13/07/2026
Transfer
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 182 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

13/07/2026
Bomb Threat
Main Slider

नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

13/07/2026
CM Yogi did 'Janata Darshan'
Main Slider

अपराधियों के लिए यूपी में जगह नहीं, करें सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

13/07/2026
Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Next Post

झुग्गी में रहने वाली दमयंती बनीं सबसे कम उम्र की डिप्टी मेयर

यह भी पढ़ें

sonu sood

सोनू सूद ने बताया- उन्हें क्यों फिल्मों के पोस्टर्स से हटा दिया जाता था?

22/09/2020
liquor smuggler arrested

वोटरों को लुभाने के लिए लाई जा रही अवैध शराब समेत चार लोग गिरफ्तार

19/04/2021
UPTET

UPTET रिजल्ट के लिए करना होगा इंतजार, अब इस तारीख को होगा जारी

26/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version