• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गणतंत्र दिवस की झांकी के लिए प्रथम पुरस्कार की ट्राफी सीएम योगी को सौंपी गयी

Writer D by Writer D
13/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर नई दिल्ली में आयोजित परेड में उत्तर प्रदेश की ‘ओडीओपी और काशी विश्वनाथ धाम’ विषयक झांकी (Tableau) को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया था। केन्द्र सरकार की तरफ से इसके लिए ट्राफी और प्रशस्ति पत्र दिया गया। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और सूचना निदेशक शिशिर ने लोकभवन में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को यह ट्राफी और प्रशस्ति पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रीय स्तर का यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किये जाने पर उत्तर प्रदेश की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में उत्तर प्रदेश की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिलने से हमारे जिलों के विशिष्ट उत्पादों के साथ-साथ राज्य में सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

 सीएम योगी ने टीकाकरण तेज करने के दिए निर्देश

इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर राजपथ की परेड में उत्तर प्रदेश की ओर से ‘ओडीओपी और काशी विश्वनाथ धाम’ विषयक झांकी प्रस्तुत की गई थी। इस झांकी को देश की अन्य झांकियों से श्रेष्ठतम माना गया। वर्ष 2021 में भी उत्तर प्रदेश की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला था, जबकि वर्ष 2020 में द्वितीय पुरस्कार मिला था।

परेड के दौरान झांकी पर ‘काशी का गौरव लौटा जब खुला भव्य गलियारा, विश्वनाथ से मिलकर पुलकित है गंगा की धारा’ गीत का प्रसारण किया गया। गीतकार वीरेन्द्र वत्स के शब्दों को राजेश सोनी ने संगीतबद्ध किया और इसे मनीष शर्मा ने अपनी आवाज दी। झांकी में चरकुला आर्ट अकादमी, मथुरा के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।

एमएलसी चुनाव पर आत्ममंथन जरूरी

इस झांकी का निर्माण विविड इंडिया ने किया था। झांकी के माध्यम से लोगों ने ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना एवं श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की झलक नई दिल्ली के राजपथ पर देखी। देश-दुनिया में लोगों ने ऑनलाइन इसका अवलोकन किया। उत्तर प्रदेश की यह झांकी राज्य के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रस्तुत की गई थी।

Tags: cm yogilive hindi newsLucknow Newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

एमएलसी चुनाव पर आत्ममंथन जरूरी

Next Post

विभूतिखंड स्थित होटल के बेसमेंट में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौजूद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गाष्टमी या महानवमी, कब करें कन्या पूजन? जानें सही दिन और मुहूर्त

14/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ की मेराथन बैठक

13/10/2026
Main Slider

कांग्रेस के पास ठोस मुद्दे नहीं, इसलिए EVM,चुनाव आयोग और SIR पर उठा रही सवाल: CM धामी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी का सपा पर वार: ‘माफिया के लिए बहाते हैं आंसू, गरीबों की नहीं इन्हें चिंता’

13/10/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बालवाटिका के बच्चों की शिक्षा को मिलेगी नई पहचान, यू-डायस पोर्टल पर दर्ज होगा विद्यार्थीवार विवरण

13/10/2026
Next Post
massive fire

विभूतिखंड स्थित होटल के बेसमेंट में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौजूद

यह भी पढ़ें

accident

तेज रफ्तार कार पलटी, दो महीने के बच्चे की मौत, मां-पिता व दादी घायल

16/04/2021
sex racket

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेक्स रैकेट का खुलासा, दो विदेशी समेत 4 युवतियां गिरफ्तार

02/06/2021
Insurance scam accused Prem Prakash Singh arrested

250 करोड़ के बीमा घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, EOW लखनऊ ने कोलकता से दबोचा

11/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version