• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनावों में मिली हार से चिंतित है ‘नेताजी’, अखिलेश संग करेंगे बैठक

Writer D by Writer D
14/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मैनपुरी, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। विधानसभा और विधानपरिषद दोनों ही चुनावों में समाजवादी पार्टी (SP) को बड़ी हार मिली है। पार्टी के अंदर समीक्षा का दौर चल रहा है। मैनपुरी में आज अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और उनके पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) के बीच बैठक होने जा रही है। जाहिर है, इसमें हार के कारणों और संगठन मजबूत करने को लेकर चर्चा होगी।

बीते दिनों शिवपाल यादव और आजम खान परिवार की अखिलेश यादव से खटास की खबरें आईं थीं। इसे लेकर भी पिता-पुत्र में बात होगी।

मैनपुरी में विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक पिता-पुत्र के बीच यह दूसरी मुलाकात होगी। इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान करहल में आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव के समर्थन में मुलायम सिंह प्रचार करने पहुंचे थे। करहल विधानसभा क्षेत्र में यादवों के दो गुटों मतभेद सामने आए थे। इसलिए यह जरूरी माना जा रहा था कि अगर नेताजी आएंगे तो मनमुटाव दूर कर लिया जाएगा। ऐसा हुआ भी, अखिलेश यादव को भारी मतों से जीत मिली थी।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी के सांसद हैं और उनके पुत्र अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। अभी हाल ही में अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा से अपने जीवन का पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। विधानसभा चुनाव के दौरान मुलायम सिंह यादव अपने पुत्र अखिलेश यादव के लिए वोट मांगने आए थे। इसके बाद वह गुरुवार को मैनपुरी आ रहे हैं।

पान मसाला खाने वाले कर्मचारियों पर सीएम योगी सख्त, दिए ये आदेश

मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संरक्षक हैं और मैनपुरी से सांसद। स्वास्थ्य कारणों के चलते मुलायम सिंह यादव जिले को कम समय दे पाए। लगातार हार से वो काफी चिंतित हैं। इसलिए उन्होंने मीटिंग बुलाई है। 12.30 बजे अखिलेश यादव मैनपुरी सपा कार्यालय पहुंचेंगे। वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी बात करेंगे और कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरेंगे। मुलायम सिंह लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। बुधवार को वह पुराने समाजवादी नेताओं से मुलाकात करने के लिए इटावा पहुंचे थे।

इटावा, मैनपुरी, कन्‍नौज को मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है, लेकिन विधानसभा चुनाव और एमएलसी चुनाव में इस गढ़ में भी सपा का जनाधार खिसकता नजर आया है। इससे चिंतित मुलायम अब पुराने कार्यकर्ताओं को सहेजने और बेटे अखिलेश को पार्टी में नई जान फूंकने के गुर सिखाने में जुट गए हैं।

अंबेडकर जयंती पर मायावती बोलीं- सभी सरकारों ने की बाबा साहब के संदेशों की अवहेलना

एमएलसी की 36 सीटों पर हुए चुनाव में 33 सीटें भाजपा ने जीती हैं। 6 सीटों पर हुए चुनाव में 9 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध घोषित हो चुके थे। 27 सीटों पर हुए चुनाव में से 24 पर भाजपा और तीन सीटों पर अन्य ने जीत हासिल की।

Tags: akhilesh yadavlive hindi newsmainpuri newsmulayam singhNational newsnews hindi todaynews in hindipolitical newsTodays Newsup newsUP Politics
Previous Post

पान मसाला खाने वाले कर्मचारियों पर सीएम योगी सख्त, दिए ये आदेश

Next Post

जिला अस्पताल में चार मरीजों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Legislative Council
Main Slider

विधान परिषद की संसदीय समितियों के भ्रमण कार्यक्रम स्थगित

14/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नियुक्ति पत्र नहीं, यह है जनसेवा का संकल्प पत्र: पुष्कर सिंह धामी

14/05/2026
SIR
Main Slider

दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में SIR की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने कसी कमर

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निभानी होगी सामूहिक जिम्मेदारी: सीएम योगी

14/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

अलविदा प्रतीक यादव! ससुर ने दी मुख्याग्नि, भावुक दिखे अखिलेश-शिवपाल

14/05/2026
Next Post

जिला अस्पताल में चार मरीजों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Suicide

धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने से परेशान कर्मचारी ने की आत्महत्या

21/08/2022
JEE Main

JEE Aspirants के लिए खुशखबरी, Google लाया फ्री मॉक टेस्ट

30/01/2026

हर घर झण्डा लगाए जाने को लेकर एसएसबी ने निकाली जागरूकता रैली

25/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version