• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा गुंडों की पार्टी, इसलिये लोग हो रहे दूर: केशव मौर्य

Writer D by Writer D
14/04/2022
in उत्तर प्रदेश, बरेली, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने गुरुवार को मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) को गुंडों की पार्टी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसी वजह से अब लोग सपा से दूर हो रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आ रहे हैं।

यहां आयोजित सामाजिक समरसता कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये मौर्य ने संवाददाताओं से कहा कि सपा से दूर होकर भाजपा के पास आ रहे सभी लोगों का पार्टी में स्वागत है। मंहगाई से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “यूक्रेन युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ी है। इस कड़ी में डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। महंगाई से निपटना हम सबके लिये चुनौती जरूर है, लेकिन हम उससे निपटने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।”

इससे पहले मौर्य ने अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा दिये गये समरसता के संदेश का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने यहां स्थित आईएमए में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति के कार्यकर्ताओं काे सम्मानित कर बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलने का संदेश दिया।

दलितो के ही नही बाबा साहेब सर्वसमाज के भी मसीहा थे : सीएम धामी

उन्होंने कहा कि किसी को वोट देना लोकतांत्रिक स्वतंत्रता है। भाजपा को वोट देने के नाम पर कोई उत्पीड़न, मारपीट कर रहा है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान मौर्य ने सपा के विधायक शहजिल इस्लाम का नाम लिए बगैर कहा कि गरीबों के पास मकान नहीं है और सपा के गुंडों एवं विधायकों ने अवैध रुप से जमीनों पर कब्जा जमा रखे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से जमीन खाली करवा कर गरीबों को देने का काम किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने दोटूक कहा कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में अपशब्द बोलने के मामले में शिहजिल के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।

Tags: barelliy newsKeshav maurya
Previous Post

दलितो के ही नही बाबा साहेब सर्वसमाज के भी मसीहा थे : सीएम धामी

Next Post

छह फीट ऊंचा हुआ राम मंदिर का चबूतरा, दो लेयर तैयार

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
Ram

छह फीट ऊंचा हुआ राम मंदिर का चबूतरा, दो लेयर तैयार

यह भी पढ़ें

BJP विधायक विनय शाक्य ने दिया इस्तीफा, कहा- स्वामी प्रसाद जहां कहेंगे वहां जाएंगे

13/01/2022
UP Board

यूपी बोर्ड ने 75 जिलों में जारी किए 8514 एग्जाम सेंटर की लिस्ट

17/02/2021
Donald Trump

पूर्व राष्ट्रपति की हत्या का तीसरी बार प्रयास, हथियार के साथ रैली के बाहर संदिग्ध गिरफ्तार

14/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version