• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगर विकास मंत्री ने सफाई कर्मियों के साथ उठाई झाड़ू, बढ़ाया हौसला

Writer D by Writer D
15/04/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा (AK Sharma0 सुबह-सुबह वर्चुअल रूप से प्रदेश के अधिकांश नगर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअली जुड़े और सफाई में तेजी लाने के मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि शहरी विकास का काम है, 90 प्रतिशत काम हम चाहें तो आसानी से हो सकता है। हम अपने सफाई कर्मचारी की थोड़ी पीठ थपथपा दें तो वह दोगुना स्पीड से काम करने लगेंगे। नगर विकास मंत्री इससे पूर्व खुद सफाई कर्मियों के पास जाकर सड़कों पर उनके साथ झाड़ू उठाई और उनका हालचाल जाना।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सभी को चार काम नियमित रूप से करने का आह्वान किया। उन्होंने सुबह पांच से आठ बजे तक नियमित नगर सफाई, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर की सफाई करना और ठेला वालों को कड़ाई से उनके आस-पास के कूड़े को सफाई करने का आदेश देने के साथ ही 15 जून तक नाली की सफाई सुनिश्चित कर लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उसमें कल से ही फर्क दिखना जरूरी है।

सुबह सुबह लखनऊ में सफ़ाई करते हुए अपने मित्रों का हौसला बढ़ाया।

सभी सफ़ाई कर्मी मित्रों का धन्यवाद।#MyCleanIndia #HumaraUP @RSSorg @narendramodi@JPNadda @AmitShah@myogiadityanath @swatantrabjp @sunilbansalbjp@dpradhanbjp @NagarVikasUP pic.twitter.com/YNI5z2vvC3

— A K Sharma (@aksharmaBharat) April 15, 2022

उन्होंने कहा कि हमें इसकी आदत डालनी होगी। हमारा पहला काम होता है, घर की सफाई करना। पहले गांवों में हमें सीख दी जाती थी खरहरा उठाकर सफाई करने की। यह हमारी परंपरा रही है। हमें उसे पुन: स्थापित करना है। इससे बड़ा कोई मंत्र नहीं है। जब सभी पदाधिकारी व कर्मी सुबह-सुबह रोड पर निकलेंगे तो अपने-आप सफाई हो जाएगा।

Image

हम देखते हैं कि वर्षों-वर्षों से कूड़े का ढेर पड़ा रहता है। बच्चे से बूढ़े हो जाते हैं, लेकिन वह वहीं रहता है। उसमें आप निश्चित कर लें तो सभी नगरों में वह साफ हो जाएगा। यदि वह साफ हो जाएगा तो नगर की आभा बदल जाएगी।

राज्य के नगर नग़मों के महापौर एवं आयुक्त, बड़ी नगरपालिकाओं के प्रमुख एवं शासनाधिकारी तथा अन्य पदाधिकारी गण और राज्य स्तर के अधिकारियों के साथ नगरों के व्यवस्थापन पर वर्चूअल मीटिंग किया।

नगरों को अच्छे से श्रेष्ठ (Good to Great) बनाने पर ज़ोर दिया।#MyCleanIndia #HumaraUP pic.twitter.com/t7VYRXQXlo

— A K Sharma (@aksharmaBharat) April 15, 2022

प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएंगी महिलाएं

उन्होंने कल से यह काम शुरू करने का आह्वान करते हुए कहा कि बरसात आने वाली है। हमारा सामान्य अनुभव है कि कई जगह पानी भर जाता है लेकिन नाली चोक हो जाना ठीक नहीं है। इससे पानी जहां जाना चाहिए, वहां नहीं जाता। इस कारण 15 जून तक हमें निश्चित रूप से सफाई कर लेना है।

Tags: ak sharmalive hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएंगी महिलाएं

Next Post

प्यार चढ़ा परवान, प्रेमी संग भागी छह बच्चों की मां

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय : CM धामी

25/06/2026
Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
CM Dhami
राजनीति

विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही सरकार, भविष्य के उत्तराखंड को सुरक्षित बनाना हमारी जिम्मेदारी: धामी

25/06/2026
BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर धामी सख्त, अस्पतालों-कोचिंग सेंटरों समेत सभी बड़े संस्थानों का होगा ऑडिट

23/06/2026
Next Post
Absconded

प्यार चढ़ा परवान, प्रेमी संग भागी छह बच्चों की मां

यह भी पढ़ें

vivos-vivo-y51a-smartphone-launched-in-india-know-the-features

वीवो लेकर आया है  X60 फैमिली का नया मेंबर, जानिए क्या है फीचर्स

28/06/2021
Supreme Court

संभल जामा मस्जिद के सर्वे के फैसले पर SC को आपत्ति, निचली अदालत को दिये ये आदेश

29/11/2024
CM Yogi

टेक्नोलॉजी के दास न बनें, पुस्तकों की ओर लौटें : मुख्यमंत्री

09/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version