• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

108 फीट हनुमान प्रतिमा का अनावरण कर PM मोदी बोले- बजरंगबली से हर कोई पाता है प्रेरणा

Writer D by Writer D
16/04/2022
in गुजरात, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने ‘हनुमान जयंती’ (Hanuman Jayanti) के अवसर पर गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची प्रतिमा (Hanuman Statue) की स्थापना को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प की पूर्ति बताया है। उन्होंने कहा कि रामकथाएं भारतीय आस्था, आध्यात्मिकता, संस्कृति, परंपरा को मजबूत करती हैं।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को गुजरात के मोरबी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये देश और दुनियाभर के हनुमान भक्तों के लिए बहुत सुखदायी है। प्रधानमंत्री ने कहा, “यह केवल हनुमान जी की प्रतिमाओं की स्थापना का संकल्प नहीं है, बल्कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प का भी एक हिस्सा है।”

Inaugurating a 108 feet statue of Hanuman ji in Morbi, Gujarat. https://t.co/6M0VOXXPmk

— Narendra Modi (@narendramodi) April 16, 2022

उन्होंने कहा कि हनुमानजी चार धाम परियोजना के तहत देश भर में चार दिशाओं में स्थापित की जा रही चार मूर्तियों में से यह दूसरी प्रतिमा है। उन्होंने कहा कि हम वर्षों से शिमला में ऐसी ही भव्य हनुमान प्रतिमा देख रहे हैं। दूसरी प्रतिमा को आज मोरबी में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि रामेश्वरम और पश्चिम बंगाल में दो और मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।

प्रधानमंत्री ने हनुमान जयंती पर वनवासियों की बेहतरी का श्रेय भगवान हनुमान को दिया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी अपनी भक्ति से, अपने सेवाभाव से सबको जोड़ते हैं। हर कोई हनुमान जी से प्रेरणा पाता है। हनुमान वो शक्ति और संबल हैं जिन्होंने समस्त वनवासी प्रजातियों और वन बंधुओं को मान और सम्मान का अधिकार दिलाया। इसलिए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के भी हनुमान जी एक अहम सूत्र हैं।

Image

उन्होंने कहा कि रामकथा का आयोजन भी देश के अलग-अलग हिस्सों में किया जाता है। भाषा-बोली जो भी हो, लेकिन रामकथा की भावना सभी को जोड़ती है, प्रभु भक्ति के साथ एकाकार करती है। यही तो भारतीय आस्था की, हमारे आध्यात्म की, हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा की ताकत है। उन्होंने कहा कि इसने गुलामी के मुश्किल कालखंड में भी अलग-अलग हिस्सों और अलग अलग वर्गों को जोड़ा, आजादी के राष्ट्रीय संकल्प के लिए एकजुट प्रयासों को सशक्त किया।

उप्र में अगले 100 दिनों में 1.71 लाख हेक्टेयर भूमि बनाई जायेगी खेती योग्य

प्रधानमंत्री ने कहा कि हजारों वर्षों से बदलती स्थितियों के बावजूद भारत के अटल और अडिग रहने में हमारी सभ्यता और संस्कृति की बड़ी भूमिका रही है। हमारी आस्था और संस्कृति की धारा सद्भाव, समावेश, समभाव की है। इसलिए जब बुराई पर अच्छाई को स्थापित करने की बात आई तो प्रभु राम ने सक्षम होते हुए भी, सबका साथ लेने का, सबको जोड़ने का, समाज के हर तबके के लोगों को जोड़ने का और सबको जोड़कर उन्होंने इस काम को संपन्न किया। यह सबका साथ-सबका प्रयास ही है।

उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका प्रयास का उत्तम प्रमाण प्रभु राम की जीवनलीला भी है। इसके हनुमानजी बहुत अहम सूत्र रहे हैं। सबका प्रयास की इसी भावना से आजादी के अमृत काल को हमें उज्ज्वल करना है, राष्ट्रीय संकल्पों की सिद्धि के लिए जुटना है।

योगी सरकार का कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान पर विशेष बल

उल्लेखनीय है कि हनुमानजी चारधाम परियोजना के तहत देश भर में चारों दिशाओं में स्थापित की जा रही चार प्रतिमाओं में से यह दूसरी प्रतिमा है। इस प्रतिमा की स्थापना पश्चिम में मोरबी में बापू केशवानंद जी के आश्रम में की गई है। इस शृंखला में हनुमान जी की पहली प्रतिमा की स्थापना वर्ष 2010 में उत्तर में शिमला में की गई थी। दक्षिण में रामेश्वरम में हनुमान जी की प्रतिमा पर काम शुरू हो गया है।

पहली प्रतिमा 2010 में शिमला में बनी थी

बता दें कि हनुमानजी चार धाम परियोजना की शुरूआत साल 2008 में हुई थी। हनुमानजी चार धाम परियोजना की पहली मूर्ति 2010 में शिमला में बनाई गई थी। देश के दक्षिण में रामेश्वरम में हनुमान जी की तीसरी प्रतिमा पर काम शुरू हो गया है।

Tags: Ahmedabad Newsdelhi newsgujrat newshanuman statuemorbi newsNational newspm modi
Previous Post

उप्र में अगले 100 दिनों में 1.71 लाख हेक्टेयर भूमि बनाई जायेगी खेती योग्य

Next Post

बंगाल में चला ‘बिहारी बाबू’ का जादू, आसनसोल में प्रचंड जीत की ओर TMC

Writer D

Writer D

Related Posts

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
उत्तराखंड

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोग के अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक

28/09/2026
Main Slider

दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे सीएम धामी

28/09/2026
Next Post
Shatrughan Sinha

बंगाल में चला 'बिहारी बाबू' का जादू, आसनसोल में प्रचंड जीत की ओर TMC

यह भी पढ़ें

लालू जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में कोर्ट ने लगाई प्रशासन को फटकार

08/01/2021
Sample form issued for admission in Kendriya Vidyalaya

केंद्रीय विद्यालय ने एडमिशन के लिए सैंपल फॉर्म जारी,लिंक से करें चेक

25/08/2020
Food processing

खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए शैक्षिक संस्थानों की मदद लेगी सरकार

19/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version