• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगस्त से मिलने लगेगा हर घर को नल से जल : स्वतंत्र देव

Writer D by Writer D
16/04/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, हमीरपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev) ने पत्योरा गांव में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। प्लांट में करीब एक घंटे अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वह पत्योरा पंप कैनाल पहुंचे। वहीं तालाब का निरीक्षण कर सुंदरीकरण कर पानी भराने के निर्देश दिए। देवगांव में ग्रामीणों ने देशी शराब ठेका बस्ती से बाहर किए जाने की मांग की। साथ ही पाराओझी गांव में राजकीय नलकूप का निरीक्षण किया।

शनिवार को जलशक्ति मंत्री (Swatantra Dev) 336.98 करोड़ की लागत से बन रहे नमामि गंगे मिशन योजना के वाटर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे। इस परियोजना से सुमेरपुर व मौदहा गांव के करीब 127 गांवों को पानी मिलेगा। कार्यदायी संस्था के जनरल मैनेजर सुनील भारद्वाज ने बताया कि 40 ओवरहैड टैंकों का निर्माण चल रहा है। साथ ही इंटेकवाल का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। वहीं डब्लूटीपी, अवर जलाशय व राइजिंगमेन आदि का कार्य समाप्ति की ओर है। कहा कि अगस्त तक इसे चालू कर दिया जाएगा।

बताया 110 वर्कर लगे हैं। वहीं 500 किमी पाइप लाइन डाली जा चुकी है। पाराओझी में राजकीय नलकूप का निरीक्षण लीकेज पाइप ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। सदर विधायक मनोज प्रजापति, जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, डीएम चंद्रभूषण, एसपी कमलेश दीक्षित, प्रभारी सीडीओ विकास, एडीएम नमामि गंगे राजेश यादव सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण में मंत्री ने एसपी से ली चुटकी

निरीक्षण के दौरान जलशक्ति मंत्री ने एसपी से चुटकी ली। कहा इस गांव में डकैतों को बोलबाला रहा है। कभी नामी गिरामी डकैतों का यहां जमावड़ा रहता था, लेकिन अब विकास की गंगा बह रही है।

मुख्य सचिव ने की पिथौरागढ़ जिले के विकास कार्यों की समीक्षा

नहर जीर्णाेद्धार के लिए 22 किमी का मांगा प्रस्ताव

पत्योरा पंप कैनाल में काफिला रुकते ही ग्रामीणों ने ज्ञापन दे नवीनीकरण कराने का अनुरोध किया। कैनाल की जीर्णशीर्ण हालत देख मंत्री भड़क गए। कहा कि मनरेगा से सही कराएं। उन्होंने लघु डाल नहर के अधिशासी अभियंता एसके त्रिवेदी को फटकार लगाई और 22 किमी नगर का प्रस्ताव तैयार करने निर्देश दिए। वहीं गांव से तीन किमी दूर मोहन तालाब का निरीक्षण कर बबूल की झांडियां देख डीएम से सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए।

हनुमान जी वास्तव में भक्ति के पर्याय है : सीएम धामी

शादी करने आए तो गांव के लोगों ने लड़ा दिया चुनाव

देवगांव प्रधान जितेंद्र शिवहरे ने पंचायत भवन के सामने काफिला रोक मंत्री का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पूछने पर मंत्री को बताया कि वह मुंबई में ट्रेडिंग कंपनी में जाब करते थे। गांव तो शादी करने आए थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें प्रधानी का चुनाव लड़ा दिया। इस पर मंत्री ने डीएम से प्रधान का खयाल रखने को कहा। देवगांव चौराहे पर ग्रामीणों ने काफिला रोक बस्ती के अंदर से देशी शराब ठेका हटाए जाने की मांग की।

Tags: Hamirpur newsswatantra devup news
Previous Post

अयोध्या में दिव्य भव्य राम मंदिर निर्माण देश के लिए एक शुभ संकेत : सीएम धामी

Next Post

हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान हंगामा, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार कृषि, एमएसएमई, नवाचार व सुशासन पर तैयार कर रही विकास का नया रोडमैप

15/05/2026
CM Dhami
राष्ट्रीय

उत्तराखंड कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60% किया गया

15/05/2026
Next Post

हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान हंगामा, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

यह भी पढ़ें

आत्मनिर्भर स्वस्थ मध्यप्रदेश

‘आत्मनिर्भर स्वस्थ मध्यप्रदेश’ के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं

11/08/2020
Shot

दोस्तों के सामने पिता ने पढ़ाई के लिए टोका तो बेटे ने मार दी गोली, हालत गंभीर

19/09/2021
Dr. R. Rajesh Kumar

अब आम जनमानस की शिकायत नहीं भटकेगी, शिविरों में मिलेगा समाधान: डॉ. आर. राजेश कुमार

05/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version