• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रवण साहू हत्याकांड: IPS मंजिल सैनी की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने पाया लापरवाही का दोषी

Writer D by Writer D
18/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बहुचर्चित श्रवण साहू हत्याकांड (Shravan Sahu murder case) में लखनऊ की तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी (IPS Manzil Saini) की मुश्किलें जल्द बढ़ सकती हैं। श्रवण साहू हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई लखनऊ की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने अपनी पड़ताल में मंजिल सैनी को श्रवण साहू की सुरक्षा में लापरवाही बरते जाने का दोषी पाया है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआइ ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।

श्रवण साहू को जान का खतरा होने के बावजूद उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने में पुलिस अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। पुलिस की इस चूक के चलते ही लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र में एक फरवरी, 2017 को बदमाशों ने श्रवण साहू की दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीबीआई हाई कोर्ट के आदेश पर श्रवण साहू हत्याकांड की जांच कर रही है।

सीबीआइ ने 11 अगस्त, 2017 को लखनऊ की तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी से लंबी पूछताछ भी की थी। 2005 बैच की आइपीएस अधिकारी मंजिल सैनी पदोन्नति पाकर डीआइजी हो चुकी हैं और वह वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इन दिनों उनकी तैनाती राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में है।

जहांगीरपुरी हिंसा: गृहमंत्री के निर्देश, कहा- ऐसी कार्रवाई करें जो मिसाल बने, न हो ऐसी घटनाएं

बता दे कि सीबीआइ की पूछताछ के दौरान श्रवण साहू को सुरक्षा प्रदान किये जाने में हुई लापरवाही को लेकर तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी ने अधीनस्थ अधिकारियों को दोषी बताया था। उन्होंने सीबीआइ अधिकारियों को बताया था कि पुलिस लाइन के तत्कालीन प्रतिसार निरीक्षक शिशुपाल सिंह को उन्होंने श्रवण साहू को सुरक्षा प्रदान कराने का मौखिक आदेश दिया था, लेकिन प्रतिसार निरीक्षक ने उसका पालन नहीं किया। सीबीआइ ने श्रवण साहू के बेटे आयुष की हत्या के बाद श्रवण साहू के खिलाफ फर्जी एफआइआर दर्ज किये जाने को लेकर भी उनसे सवाल-जवाब किये थे।

उल्लेखनीय है कि श्रवण साहू के बेटे आयुष की हत्या अक्टूबर, 2013 को हुई थी। श्रवण बेटे की हत्या के मामले में पैरवी कर रहे थे और आरोपितों ने उनके विरुद्ध ही एक फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसे लेकर भी लखनऊ पुलिस के तत्कालीन अधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई हुई थी।

अब इस बड़े बैंक के लॉकर से गायब हुए 11 करोड़ के सिक्के, CBI करेगी जांच

श्रवण को पुलिस ने समय रहते सुरक्षा नहीं प्रदान की थी और बदमाशों ने उनकी भी हत्या कर दी थी। सीबीआइ श्रवण साहू हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिसमें श्रवण के बेटे के हत्यारोपित अकील समेत सात आरोपितों को दोषी ठहराया गया था।

Tags: crime newsips manzil sainiLucknow Newsshravan sahu murder case
Previous Post

जहांगीरपुरी हिंसा: गृहमंत्री के निर्देश, कहा- ऐसी कार्रवाई करें जो मिसाल बने, न हो ऐसी घटनाएं

Next Post

सौहार्द, शान्ति एवं कानून व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Gorakhpur shines in NITI Aayog's ABP ranking.
उत्तर प्रदेश

नीति आयोग की एबीपी रैंकिंग में गोरखपुर का बजा डंका, बांसगांव ब्लॉक नंबर वन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का भूमाफियाओं पर प्रहार, अवैध कब्जे से मुक्त कराई 2 लाख एकड़ जमीन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 11 दिनों में 89.35 फीसदी शिकायतों का निस्तारण

12/08/2026
Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Next Post

सौहार्द, शान्ति एवं कानून व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

गौरी खान की डिलीवरी के वक्त इतनी बुरी तरह से डर गये थे शाहरुख खान

29/10/2020
Pregnancy

प्रेग्नेंसी में वाइफ का ऐसे ख्याल रखें पति

08/08/2023
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस, उदयपुर हाउस और पुनर्निर्माणाधीन राजस्थान हाउस का अवलोकन

19/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version