• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

38 साल बाद 63 विस्थापित हिन्दू बंगाली परिवारों का पुनर्वास, CM योगी ने दी कई सौगातें

Writer D by Writer D
19/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को यहां लोकभवन में वर्ष 1970 में पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित 63 हिंदू बंगाली परिवारों के पुनर्वास हेतु कृषि भूमि का पट्टा, आवासीय पट्टा और मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किये। मुख्यमंत्री ने मंच पर अनिल विश्वास, रेणुका बाला, मनोज कुमार मण्डल, सत्यजीत सरकार, रविन्द्र विश्वास समेत 10 परिवारों को अपने हाथों से दस्तावेज सौंपे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 38 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ। इन सभी 63 परिवारों को राज्य सरकार की तरफ से कानपुर देहात के रसूलाबाद में प्रत्येक परिवार को दो एकड़ भूमि 200 वर्ग मीटर का आवासीय पट्टा और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास का लाभ दिया जा रहा है। साथ में शौचालय भी दिया गया।

वर्ष 1970 में तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित 63 हिंदू बंगाली परिवारों की दशकों की प्रतीक्षा आज समाप्त हो गई।

उनके पुनर्वासन हेतु आज उन्हें कृषि भूमि व आवासीय पट्टा तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति-पत्र वितरित किए गए हैं।

सभी का हृदय से अभिनंदन! pic.twitter.com/ROa7M34CTj

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 19, 2022

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1970 में यह सभी परिवार आज के बांग्लादेश, उस समय के पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित होकर भारत आए थे। हस्तिनापुर में एक सूत मिल में इन्हें नौकरी दी गई। यह लगभग 407 परिवार थे। 1984 में वह सूत मिल बंद हो गई। मिल बंद होने के बाद कुछ परिवारों का पुनर्वास देश के अलग-अलग हिस्सों में हुआ लेकिन 65 परिवार ऐसे थे जो 1984 से लेकर अब तक अपने पुनर्वास की प्रतीक्षा कर रहे थे।

Image

प्रतीक्षा करते करते 38 वर्षों में न जाने कितने लोग चले गए। उसमें से दो परिवार समाप्त हो गया। 63 परिवार बचे थे। जब प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश पाकिस्तान अफगानिस्तान से आए हुए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भारत के अंदर नागरिकता देने का कदम उठाया। हम लोगों ने उत्तर प्रदेश में ऐसे परिवारों की खोज शुरू की। पता चल कि 1970 में आये इन लोगों की हालत बहुत खराब है। अब उन्हें भूमि और मकान का मालिकाना हक मिल रहा है। अपना जीव अच्छे से बिता सकेंगे।

योगी कैबिनेट मीटिंग में लैब असिस्टेंट भर्ती पर हुआ बड़ा फैसला, 14 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Image

लाभार्थी परिवारों ने जताई खुशी

आज इन परिवारों को योगी सरकार दो एकड़ कृषि भूमि का पट्टा और 200 मीटर का आवासीय पट्टा के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया गया है। इन्हें शासन की अन्य सभी योजनाओं से भी आच्छादित किया जाएगा। लाभार्थी परिवारों के अगुआ ने कहा कि चार दशक से हम लोग यह पीड़ा झेल रहे थे।

Image

तमाम सरकारें आई और गईं। तमाम नेताओं को देखा लेकिन ऐसा नेता कोई नहीं आया जो हमारी समस्या का समाधान किया हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हम 63 परिवारों की सुध ली। आज हम सब बहुत खुश हैं। भाजपा सरकार में हम लोगों का सीना 56 इंच को हो गया है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm yogilive hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays Newsup news
Previous Post

जेल में कैदियों ने पेश की अनोखी मिसाल, मुस्लिमों के साथ हिंदुओं ने भी रखा रोजा

Next Post

यूपी बीएड 2022 एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
Next Post
UP BEd JEE

यूपी बीएड 2022 एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

Film ‘Hanuman Ansh’ to be tax-free in Uttarakhand: CM Dhami

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हाेगी फिल्म ‘हनुमान अंश’ : धामी

05/09/2026
Alia Bhatt

आमिर खान के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुआ बॉयकॉट आलिया भट्ट

04/08/2022
Plants

वास्तु के अनुसार इस तरह लगाएं पौधे, सकारात्मकता के साथ आएगी खुशियां

26/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version