• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं किसी दल या नेता का पक्ष रखने नहीं आया, बल्कि मेरी संवेदना इस परिवार के साथ है : जयंत

Writer D by Writer D
21/04/2022
in उत्तर प्रदेश, रामपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर (मुजाहिद ख़ान)। बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) के कई कार्यक्रम थे। पहला कार्यक्रम उन्होंने आजम खान (Azam Khan) के घर जाकर उनकी पत्नी और बेटे अब्दुल्लाह आजम खान और अदीब आज़म से मुलाकात की। उनके जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश की।

लगभग 1 घंटे से ज़्यादा रुकने के दौरान जयंत चौधरी की आजम खान की पत्नी और बेटे से मुलाकात रही उसके बाद वह बिलासपुर के लिए रवाना हो गए। बिलासपुर में लखीमपुर खीरी के मुख्य गवाह पर जो हमला हुआ था उस के परिवार से मिलने के लिए बिलासपुर रवाना हुए।

आजम खान के परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए जयंत चौधरी ने कहा रामपुर में मुख्य तौर पर जो लखीमपुर खीरी के मुख्य गवाह थे हरदीप उनके साथ रामपुर में बदसलूकी हुई मारपीट हुई मैं उनसे और उनके परिजनों से मिलने आया हूं। साथ ही जो आज़म खान वरिष्ठ नेता हैं रिस्पेक्टेड नेता है।

इस परिवार के ताल्लुकात मेरे परिवार की तीन पीढ़ियों से हैं आज मैं उनके परिवार में उनके बेटे अब्दुल्लाह आज़म और उनकी पत्नी डॉ तज़ीन फातिमा से मिलने आया हूं। जयंत ने कहा मैं यहां किसी दल या नेता का पक्ष रखने नहीं आया हूं बल्कि मेरी संवेदना इस परिवार के साथ है।

 

जिस तरीके से इस परिवार को प्रताड़ित किया गया है यह लोग हिम्मत वाले हैं और लड़ते रहे। कहा आज़म ख़ान को लेकर उनके परिवार से काफी बातचीत हुई उनके स्वास्थ्य को लेकर मेदांता में उन्हें जो सुविधाएं मिली वो प्रशासनिक तौर से राहत के तौर पर मिलनी चाहिए थी। और जो उनके मुकदमे चल रहे हैं और उनकी जमानत रिजर्व हो चुकी है बावजूद इसके जिस गति से सुनवाई होनी चाहिए थी उस गति से नहीं हो पा रही है।

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, विश्वविद्यालय की जमीन सरकार को नहीं लौटानी होगी

वहीं आजम खान के समर्थकों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आक्रोश पर जयंत चौधरी ने कहा लोकतंत्र में होता है अलग-अलग राय होती हैं एक दल में भी अलग-अलग राय हो सकती हैं यही लोकतंत्र की अच्छाई है और लोकतंत्र के जीवित होने का प्रमाण है। जयंत चौधरी ने कहा मैं इतना ही कहूंगा कि मेरी संवेदनाएं इस परिवार के साथ हैं चौधरी अजीत सिंह आजम खान साहब की बहुत इज्जत करते थे।

योगी सरकार के बुल्डोजर के सवाल पर जयंत चौधरी ने कहा यह गैरकानूनी है यह गैर संवैधानिक है इसका कानून में कोई आधार नहीं है, आमानवीय है अगर कोई अपराधी है उसने कोई क्राइम किया है तो उसके खिलाफ सिस्टम के तहत कार्रवाई होना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोज़र पर लगाई ब्रेक, दिया ये आदेश

मंदिर मस्जिद के लाउड स्पीकर की सियासत पर जयंत चौधरी ने कहा सियासत किस ओर चल रही है ये आप सब लोग देख रहे हैं हर त्यौहार को एक खराब वातावरण में तब्दील कर दिया गया है। जो त्यौहार आपस में मनाने के होते थे,जो त्यौहार भाईचारा बनाए रखने के लिए होते थे एक मोहल्ले के लोग दूसरे मोहल्ले में जाकर मिठाई बांटते थे आज तलवार लेकर जा रहे हैं।

नौजवानों को भी सोचना चाहिए नौजवानों की सेना में भर्ती नहीं हो रही है सभी सरकारी सेवाएं चौपट हैं, महंगाई का आलम है, बेरोजगारी का आलम है, इन सवालों को लेकर इसकी समस्या के विरोध में नौजवानों को सड़को पर आना चाहिए। इसके बाद जयंत चौधरी काफिले के साथ बिलासपुर के लिए रवाना हो गए।

Tags: Abdullah Azam Khanazam khanAzam Khan Newsjayant choudhrylive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiRampur Newstanzeen fatimaTodays Newsup news
Previous Post

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सेना के तीन जवान घायल

Next Post

कांगेस नेता जिग्नेश मेवाणी गिरफ्तार, इस मामले में असम पुलिस ने की कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post

कांगेस नेता जिग्नेश मेवाणी गिरफ्तार, इस मामले में असम पुलिस ने की कार्रवाई

यह भी पढ़ें

Grandma fell in love with a 20 year old boy

20 साल के युवक के इश्क में पागल हुई दादी अम्मा, पकड़े जाने पर कर रही है ये जिद…

05/05/2025
Interview

इंटरव्यू के दौरान कपड़ों को लेकर ना करें ये गलतियां, इम्प्रेशन हो जाएगा खराब

12/06/2026
MLA Vijay Mishra

बाहुबली विजय मिश्रा की करोड़ो की चहारदीवारी को किया जमींदोज

18/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version