• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CBSE के सिलेबस से हटाया गया इस्लामी साम्राज्य का उदय, फैज की नज़्में भी हटी

Writer D by Writer D
23/04/2022
in शिक्षा
0
CBSE
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 11वीं और 12वीं क्लास से इतिहास और राजनीति विज्ञान के सिलेबस में से कई चैप्टर हटा दिए हैं। इनमें गुटनिरपेक्ष आंदोलन, कोल्ड वॉर टाइम, अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्रों में इस्लामी साम्राज्यों का उदय, मुगल दरबार और औद्योगिक क्रांति के इतिहास शामिल थे। इसी तरह, 10वीं के सिलेबस में फूड सेफ्टी से एग्रीकल्चर पर ग्लोबलाइजेशन का असर विषय हटा दिया गया है।

‘धर्म, सांप्रदायिकता और राजनीति – सांप्रदायिकता, धर्मनिरपेक्ष राज्य’ कॉलम में फैज अहमद फैज की उर्दू में दो कविताओं के अनुवादित अंशों को भी बाहर कर दिया गया है। सीबीएसई ने कोर्स में से ‘लोकतंत्र और विविधता’ पर चैप्टर भी हटा दिया है।

ये टॉपिक हटाए गए

>> 11वीं क्लास के इतिहास के सिलेबस से जो चैप्टर सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स हटाया गया है उसमें पिछले साल के सिलेबस के अनुसार अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्रों में इस्लामिक साम्राज्य का उदय का अर्थव्यवस्था और समाज पर प्रभाव के बारे में बताया गया था। यह चैप्टर इस्लाम के उदय, खिलाफत के उदय और साम्राज्य निर्माण से जुड़ा है।

>> इसी तरह 12वीं में हिस्ट्री सिलेबस में हटाए गए ‘द मुगल कोर्ट: रिकंस्ट्रक्टिंग हिस्ट्रीज थ्रू क्रॉनिकल्स’ वाले चैप्टर में मुगलों के सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास के पुनर्निर्माण के लिए मुगल दरबारों के इतिहास के बारे में बताया गया था।

शिक्षकों की शर्मनाक हरकत, ट्रांसफर रुकवाने के लिए छात्राओं को बनाया बंधक

>> एक कार्टून भी हटाया गया है जो अजीत निनन का है। इस कार्टून में धार्मिक प्रतीकों से सजी हुई एक खाली कुर्सी है, जिसके साथ लिखा है- यह कुर्सी मनोनीत मुख्यमंत्री के लिए अपनी धर्मनिरपेक्ष साख साबित करने के लिए है, बहुत कुछ होगा।

>> हटाए गए चैप्टर और टॉपिक्स के पीछे तर्क देते हुए अधिकारियों ने कहा कि बदलाव सिलेबस के युक्तिकरण का हिस्सा है और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की सिफारिशों के अनुसार ही हैं।

>> केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ‘लोकतंत्र और विविधता’ चैप्टर भी हटा दिया है।

Tags: CBSEcbse new syllabusCBSE NewsCBSE updates
Previous Post

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 1094 नए केस, दो की मौत

Next Post

 कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के लिए गुरु तेगबादुर ने दिया था बलिदान : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Agniveer Recruitment
शिक्षा

यूपी में तीसरी अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, 6 शहरों में होगी रैली

12/08/2026
Government Jobs
शिक्षा

10वीं पास के लिए इनकम टैक्स विभाग में नौकरी, बिना फीस करें आवेदन

11/08/2026
UP Police Constable recruitment
Main Slider

UP Police Constable Recruitment: DV/PST की तारीख घोषित, 17 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

10/08/2026
UPSC has released the final results for CAPF AC 2025.
Main Slider

UPSC ने CAPF AC 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें

08/08/2026
KVS-NVS-EMRS [details/results] will be released on this day.
शिक्षा

इस दिन जारी होगा KVS-NVS-EMRS, लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म

08/08/2026
Next Post

 कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के लिए गुरु तेगबादुर ने दिया था बलिदान : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Govardhan Puja

यूपी सरकार में गायों के लिए आए अच्छे दिन

16/10/2021
murder

सर्जिकल ब्लेड से की पत्नी की निर्मम हत्या

21/02/2022
Murder

घर में घुसकर महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version