• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिक्षकों की शर्मनाक हरकत, ट्रांसफर रुकवाने के लिए छात्राओं को बनाया बंधक

Writer D by Writer D
23/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखीमपुर खीरी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी। जिले में दो सरकारी शिक्षिकाओं (Teachers) ने अपना ट्रांसफर (Transfer) रुकवाने के लिए शर्मनाक हरकत कर दी। बेहजाम ब्लाक के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की करीब 20 छात्राओं (Students)  को उनकी दो शिक्षकों ने गुरुवार रात कथित तौर पर बंधक (Hostage) बना लिया।

मामला सामने आने के बाद दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस दौरान छात्राओं का रो रो कर बुरा हाल था। घटना के बाद छात्राओं के परिजनों में आक्रोश है।

मामला लखीमपुर खीरी के बेहजम ब्लाक के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का है। जहां गुरुवार की रात पर मनोरमा मिश्रा और गोल्डी कटियार नाम की शिक्षिका है। इन्होंने अपना ट्रांसफर रुकवाने के लिए 20 छात्राओं को अपने कब्जे में लेकर प्रशासन पर ट्रांसफर रोकने का दबाव बनाया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद इलाके के लोगों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने बंधक बनाए गए भी छात्राओं को 20 शिक्षिकाओं के कब्जे से छुड़ाया। छात्राओं का आरोप है दोनों शिक्षिका उन्हें प्रताड़ित कर रही थी। पुलिस ने दोनों टीचरों पर 342, 504,336 धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिलेंडर फटने से लगी आग में छह घर राख़, एक बालक की मौत

इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया, “शिक्षकों ने अनुशासनात्मक आधार पर दूसरे केजीबीवी में हुए उनके तबादले को रद्द करने के लिए जिले के अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए।” उन्होंने बताया, “वार्डन ललित कुमारी ने उन्हें और जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा रेणु श्रीवास्तव को घटना के बारे में सूचित किया, जिसके बाद वे स्कूल पहुंचे और वहां कई घंटों तक मौजूद रहें। स्थानीय पुलिस थाना से महिला पुलिस को बुलाया गया और लड़कियों को अपने छात्रावास के कमरे में वापस लाया गया।”

पांडे ने कहा, “इस संबंध में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रेणु श्रीवास्तव द्वारा दो शिक्षकों मनोरमा मिश्रा और गोल्डी कटियार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामलें की चार सदस्यीय समिति द्वारा विभागीय जांच की जाएगी। समिति को तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर शिक्षकों के खिलाफ सेवा अनुबंध को समाप्त करने सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newslakhimpur khiri newsup news
Previous Post

सिलेंडर फटने से लगी आग में छह घर राख़, एक बालक की मौत

Next Post

शहरों के तर्ज पर ग्राम पंचायतें भी हो रही स्मार्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Next Post

शहरों के तर्ज पर ग्राम पंचायतें भी हो रही स्मार्ट

यह भी पढ़ें

इस दिन न तोड़े तुलसी का पत्ता, ऐसे व्यक्ति ने की पूजा तो होगी निष्फल

26/11/2021
DM Abhishek Prakash

नमस्ते… DM लखनऊ बोल रहा हूं, आपको दवाएं मिली, मरीज ने दिया ये जवाब

01/05/2021
किसान आन्दोलन से कई ट्रेन निरस्त Many trains canceled due to farmer movement

रेलवे ने त्योहारों पर 392 स्पेशल ट्रेनों का यात्रियों को दिया तोहफा, इन तारीखों में होगा संचालन

13/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version