• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सांबा पहुंचे पीएम मोदी, हाथ जोड़कर जनता का किया अभिवादन

Writer D by Writer D
24/04/2022
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर देशभर की 700 पंचायतों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) जम्मू पहुंच गए हैं। सांबा में पीएम मोदी ने मंच में पहुंचकर हाथ जोड़कर सिर झुकाकर लोगों का अभिवादन किया। अनुच्छेद 370 के हटने के बाद पीएम का यह पहला दौरा है।

पीएम सांबा जिले की पल्ली पंचायत जाएंगे और देश की ग्राम सभाओं को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 3 घंटे तक चलेगा। इस दौरान पीएम 20,000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Image

रविवार सुबह 10ः43 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से जम्मू एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हेलीकॉप्टर से पल्ली पंचायत के लिए निकले। 11ः12 बजे पल्ली पंचायत रैली स्थल के समीप बने हेलीपैड पर प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड किया। पल्ली गांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह व गिरिराज सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

जल से जुड़ा हुआ हर प्रयास कल से जुड़ा हुआ है : पीएम मोदी

अपने इस दौरे में प्रधानमंत्री उद्योग जगत की नामचीन हस्तियों की उपस्थिति में जम्मू-कश्मीर में लगभग 38,082 करोड़ रुपये की निवेश योजनाओं के प्रस्ताव को मंजूरी देंगे। प्रधानमंत्री करीब 1400 मेगावाट की दो जलविद्युत परियोजनाओं का भी शिलान्यास कुछ ही पलों के उपरांत करेंगे।

Image

प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में पांच नए एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखने के अलावा बनिहाल-काजीगुंड सुरंग भी जनता को समर्पित करेंगे। वह जनता को 100 जन औषधी केंद्र समर्पित करेंगे, एक क्लिक के जरिए देश की सभी पंचायतों को इनाम राशि वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री पल्ली गांव साम्बा में 500 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन भी करेंगे। पल्ली को कार्बन न्यूट्रल पंचायत बनाने के लिए एक पहल जम्मू कश्मीर में बिजली उत्पादन को दोगुना करने की दिशा में 850 मेगावाट रतले पनबिजली परियोजना और 540 मेगावाट कवार पनबिजली परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे।

Tags: live hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

परवेज़ का घर बना पूजा की शादी का मंडप, ऐसे किया हिंदू बेटी को विदा

Next Post

बीएल संतोष की उपस्थिति में उत्तराखंड भाजपा की बैठक शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
Next Post

बीएल संतोष की उपस्थिति में उत्तराखंड भाजपा की बैठक शुरू

यह भी पढ़ें

Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा पर मंडराया आतंकी साया, TRF ने जारी किया धमकी भरा पत्र

22/05/2022
farmer protest

किसानों और सरकार के बीच आज बैठक, किसान नेताओं ने कहा- केंद्र से ज्यादा उम्मीद नहीं है

15/01/2021
Mahashivratri

सावन की शिवरात्रि पर बन रहा है शुभ संयोग, नोट करें शुभ मुहूर्त

25/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version