• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कमजोरी के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 785 अंक तक लुढ़का

Writer D by Writer D
25/04/2022
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण लगातार तीसरे सप्ताह भारतीय शेयर बाजार (Share Market) ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। शेयर बाजार में आज शुरुआती दौर से ही तेज उतार-चढ़ाव का नजारा सामने आ रहा है। बाजार पर कभी लिवाल हावी होते हैं, तो कभी बिकवालों का दबाव बन जाता है, जिसकी वजह से बाजार में लगातार तेज उठापटक हो रही है। हालांकि बाजार में निगेटिव सेंटिमेंट्स के कारण ओवरऑल बिकवाली का ही दबाव ज्यादा नजर आ रहा है। अभी तक के कारोबार में ही आज सेंसेक्स 785 अंक तक का गोता लगा चुका है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स (SENSEX) ने 439.51 अंक की कमजोरी के साथ 56,757.64 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। कारोबार के पहले मिनट में ही जोरदार बिकवाली के दबाव की वजह से सेंसेक्स 785.01 अंक की गिरावट के साथ 56,412.14 अंक के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में आई इस तेज गिरावट के बाद तुरंत बाद घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने तेजी से खरीदारी शुरू कर दी।

खरीदारी के इस सपोर्ट से अगले 20 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स उछल कर 56,760.66 अंक के स्तर तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में फिर बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स कमजोर होकर नीचे की ओर फिसलने लगा। हालांकि गिरावट का ये दौर भी अगले 20 मिनट बाद शुरू हुई लिवाली के सपोर्ट से थम गया। इस लिवाली ने एक बार फिर सेंसेक्स को मजबूती मिला दी और ये सूचकांक तेजी से ऊपर चढ़ने लगा। बाजार में जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 432.19 अंक की कमजोरी के साथ 56,764.96 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (NIFTY) ने भी 162.90 अंक टूटकर 17,009.05 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती मिनट के कारोबार में ही हुई बिकवाली के कारण निफ्टी 243.35 अंक की गिरावट के साथ 16,928.60 अंक के स्तर तक फिसल गया। लेकिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने शुरुआती कारोबार में ही एक्टिव कर खरीदारी शुरू कर दी, जिससे अगले 20 मिनट के कारोबार में ही निफ्टी उछल कर 71,019.05 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

हालांकि इस स्तर पर शेयर बाजार में मुनाफावसूली भी शुरू हो गई, जिसके कारण निफ्टी एक बार फिर लुढ़क कर 16,957.25 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इस फिसलन के बाद घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बाजार में दोबारा मोर्चा संभाला और चौतरफा खरीदारी शुरू कर दी। खरीदारी के इस सपोर्ट से सुबह 10 बजे के थोड़ी देर बाद ही निफ्टी की गति में एक बार फिर तेजी आई और ये सूचकांक उछल कर 17,054.30 अंक के स्तर पर आ गया। बाजार में लगातार जारी उठापटक के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 144.95 अंक की कमजोरी के साथ 17,027 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 499 अंक तक उछला

घरेलू शेयर बाजार ने आज कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री ओपनिंग सेशन में भी कमजोर कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 395.96 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 56,801.19 अंक के स्तर पर था। वहीं, निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 139.80 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,018.15 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 714.53 अंक यानी 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,197.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 220.65 अंक यानी 1.27 प्रतिशत का गोता लगाकर 17,171.95 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

 

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

कोरोना की तेज हुई रफ्तार, डरा रहे हैं इन 12 राज्यों के आंकड़े

Next Post

बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या, CCTV में कैद हुआ लाइव मर्डर

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold-Silver
Business

सोने की चमक में तेजी जारी, जानें चांदी के भाव आपके शहर में

13/08/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 388 अंक फिसला; निफ्टी 24,500 के नीचे

11/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी लुढ़की

10/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक हुई और तेज, जानें चांदी का रेट

07/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक हुई तेज, चांदी ने भी लगाई छलांग

06/08/2026
Next Post

बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या, CCTV में कैद हुआ लाइव मर्डर

यह भी पढ़ें

A wild jackal attacked people during a Ramlila programme.

रामलीला के दौरान सियार ने किया हमला, 8 लोग घायल; मचा हड़कंप

11/10/2025

त्रिवेंद्र के इस्तीफे के निहितार्थ

10/03/2021
suicide

बहनोई के घर साले साड़ी का फंदा बनाकर लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

16/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version