• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का

Writer D by Writer D
22/04/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेत और मुनाफावसूली के दबाव के कारण घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज गिरावट का रुख बना हुआ है। पिछले 2 दिन तक लगातार मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद आज शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की और ये कमजोरी अभी भी लगातार बनी हुई है शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स एक बार 665 अंक से भी अधिक का गोता लगा चुका है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स में आज 379.73 अंक की कमजोरी के साथ 57,531.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही शुरू हुई तेज बिकवाली के कारण 3 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स 666.85 अंक का गोता लगाकर 57,244.83 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इस तेज गिरावट के तुरंत बाद बाजार को संभालने की कोशिश शुरू हो गई।

घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बाजार को सपोर्ट करने के लिए इस मौके पर तेज खरीदारी शुरू कर दी, जिसके कारण 10 बजे के थोड़ी देर पहले सेंसेक्स उछल कर 57,485.48 अंक के स्तर पर आ गया। लेकिन इस स्तर पर पहुंचने के बाद एक बार फिर शुरू हुई मुनाफावसूली ने सेंसेक्स को दोबारा गोता लगाने के लिए मजबूर कर दिया। लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 533.94 अंक की गिरावट के साथ 57,377.74 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 499 अंक तक उछला

सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 149.85 अंक की गिरावट के साथ 17,242.75 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में हुई बिकवाली के कारण निफ्टी भी तेजी से नीचे आया और सिर्फ 3 मिनट के कारोबार में ही 196.55 अंक लुढ़क कर 17,196.05 अंक के स्तर पर आ गया।

हालांकि इसके बाद घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से बाजार के माहौल में कुछ सुधार हुआ, जिसका असर निफ्टी की चाल पर भी पड़ा। खरीदारी के इस सपोर्ट से सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले निफ्टी सुधर कर 17,259.25 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद शुरू हुई बिकवाली ने एक बार फिर निफ्टी को गोता लगाने के लिए मजबूर कर दिया। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद निफ्टी सुबह 10:15 बजे 171.30 अंक की गिरावट के साथ 17,221.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

खुलते ही लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1200 अंक से ज्यादा की गिरावट

घरेलू शेयर बाजार ने आज कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री ओपनिंग सेशन में भी कमजोर कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 227.79 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 57,683.89 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 134.30 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,258.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 874.18 अंक यानी 1.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 57,911.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 256.05 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की छलांग लगाकर 17,392.60 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

रोहिणी कोर्ट परिसर में फिर चली गोली, मचा हड़कंप

Next Post

मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, छह जवान घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

06/10/2026
Gold-Silver
Business

सोने की कीमत गिरी, चांदी के भाव स्थिर

30/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Next Post
terrorist

मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, छह जवान घायल

यह भी पढ़ें

Patna-Purnia Expressway

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे को मिला NE-9 का दर्जा, इन जिलों को होगा बड़ा फायदा

19/08/2025
Cheetah Helicopter Crash

भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, 1 पायलट शहीद

05/10/2022
डब्ल्यूएचओ WHO

कोरोना वायरस के म्यूटेशन के प्रभाव पर है बहुत अधिक शोध की आवश्यकता : WHO

22/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version