• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, छह जवान घायल

Writer D by Writer D
22/04/2022
in क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
terrorist
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू। सुंजवां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ (Encounter) में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों (Terrorists) को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में छह जवान भी घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सुंजवां के जलालाबाद इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान एक जगह पर छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई से पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी लेकिन आतंकियों ने इसे अनसुना कर दिया और गोलीबारी जारी रखी। सुरक्षाबलों ने इस बीच दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में छह जवान भी घायल हो गए हैं।

पीएम मोदी के दौरे से पहले जम्मू में बड़ा आतंकी हमला, 1 जवान शहीद, 8 घायल

मुठभेड़ घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनकी पहचान हेड कांस्टेबल बलराज सिंह निवासी बलोट कठुआ, एसपीओ साहिल शमा्र निवासी ज्यौड़ियां अखनूर, हेड कांस्टेबल प्रमोद पात्रा निवासी ओडिशा, सीआईएसएफ का कांस्टेबल आमिर सोरना निवासी असम, सीआईएसएफ कांस्टेबल बिट्टल और हेड कांस्टेबल सीआईएसएफ आर नितिन निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी थी।

बता दें कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जम्मू दौरा भी है। इसी के मद्देनजर पहले से ही प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है।

वहीं, सुंजवां में जारी मुठभेड़ के बीच जम्मू शहर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के भीतरी एवं बाहरी क्षेत्रों में स्थित नाकों से हर गुजरने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।

रोहिणी कोर्ट परिसर में फिर चली गोली, मचा हड़कंप

सुरक्षा कारणों के मद्देनजर सुंजवां क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। सुंजवां और बठिंडी के आसपास के इलाकों में स्थित स्कूलों को भी बंद करवा दिया गया है।

Tags: Jammu-Kashmir newsNational newsTerrorist attack
Previous Post

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का

Next Post

अखिलेश से नाराजगी के बीच आजम खान से जेल में मिले शिवपाल यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

नारनौल में मुख्यमंत्री दिखाएंगे हाफ मैराथन को हरी झंडी, तिरंगा अभियान भी शुरू

05/08/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

विधानसभा में पंजाब सरकार का दावा, अब तक 68,228 काे दीं सरकारी नाैकरियां

05/08/2026
Mann Cabinet Meeting
Main Slider

पंजाब कैबिनेट का फैसला: अब निजी स्कूल नहीं बढ़ा सकेंगे मनमानी फीस

05/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनीस्तर पर करें बेहतर कार्य: मुख्यमंत्री

05/08/2026
Chattisgarh Cabinet Meeting
छत्तीसगढ़

मंत्रिपरिषद की बैठक: छग एआई मिशन काे मंजूरी, 500 करोड़ हाेंगे खर्च

05/08/2026
Next Post

अखिलेश से नाराजगी के बीच आजम खान से जेल में मिले शिवपाल यादव

यह भी पढ़ें

CM Dhami launched the poster of the Hindi film "5 September"

फिल्म निर्माण का पसंदीदा गंतव्य बन रहा है उत्तराखंड: मुख्यमंत्री

18/07/2025
Dastak abhiyan

16 जुलाई से शुरू होगा दस्‍तक अभियान, हर दरवाजे पर पहुंचेगी टीम

10/07/2022

घर में ही छिपे थे ललित के हत्यारे, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

13/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version