• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तम उत्तर प्रदेश को अब बनाना है सर्वाेत्तम प्रदेश : नन्द गोपाल

Writer D by Writer D
25/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अवस्थापना व औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, एन.आर.आई. तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग मंत्री  नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी‘ (Nand Gopal) आज होटल-द सेन्ट्रम, सुशांत गोल्फ सिटी में आयोजित ‘‘सेवा क्षेत्र से निर्यात को प्रोत्साहन’’ उ0प्र0 के मुख्य अतिथि के रूप में शिर्कत की।

निर्यात सभी देशों की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार स्तम्भ : नन्द गोपाल (Nand Gopal)

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आये प्रमुख निर्यातकों को सम्बोधित करते हुए  नंदी (Nand Gopal)  ने कहा कि निर्यात सभी देशों की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार स्तम्भ होता है तथा देश के विकास में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 से फरवरी 2022 तक प्रदेश से कुल 1,40,124 करोड़ रूपये का मर्चेन्डाइस निर्यात हुआ है जिसको अग्रेतर प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित उत्पादानों में वृद्धि की जा रही है परन्तु इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा सेवा क्षेत्र से होने वाले निर्यात में वृद्धि प्राप्त करने तथा प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित चौम्पियन सर्विस सेक्टर स्कीम के 12 क्षेत्रों में से पांच क्षेत्रों मशः मेडिकल वैल्यू ट्रैवल, पर्यटन, शिक्षा, आईटी/आई.टी.ई.एस व लॉजिस्टिक्स का चयन प्रथम चरण में चौम्पियन सेक्टर्स के रूप में करते हुए राज्य सेवा क्षेत्र निर्यात नीति के प्रख्यापन का निर्णय शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है।

पांच वर्षाे में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है : नन्द गोपाल (Nand Gopal) 

उन्होंनेे कहा कि इसी श्रृंखला के प्रथम कड़ी में मेडिकल वैल्यू ट्रेवल व पर्यटन क्षेत्र के आवश्यकताओं, अपेक्षाओं व सम्भावनाओं को चिन्हित करने हेतु इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल वेल्यू ट्रेवल तथा पर्यटन के क्षेत्र में निर्यात प्रोत्साहन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए चिकित्सा, शिक्षा, एमवीटी से जुड़े विभागों तथा स्टेक होल्डर्स से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए है। उन्होंने कहा कि समस्त सुझावों को नोट किया गया है तथा उनको अमल में लाते हुए सकारात्मक कदम उठाने का माननीय मंत्री ने आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्षाे में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है जिसको सर्वाेत्तम प्रदेश बनाने का सरकार का लक्ष्य है।

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी से चिकित्‍सा क्षेत्र में भविष्‍य बनाने वाले छात्रों को मिले नए अवसर

उन्होंनेे समस्त विभागों से अपेक्षा कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए चिकित्सा वैल्यू व पर्यटन से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेगें तथा एक प्रभावशाली नीति निर्धारण में सहयोग देगें। उन्होंने कहा कि विगत कुछ वर्षों मे प्रदेश एक आकर्षक निवेश प्रोत्साहक राज्य के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंनेे भरोसा दिलाया कि सरकार उद्यमियांे तथा निवेशकों की प्रत्येक समस्या का समाधान करने हेतु तत्पर है तथा एक कदम आगे बढ़कर कार्य करने हेतु कृत संकल्पित है।

सेवा निर्यात के क्षेत्र में असीमित सम्भावनाएं है : सहगल

इस अवसर पर  नवनीत सहगल अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सेवा निर्यात के क्षेत्र में असीमित सम्भावनाएं है, आवश्यकता है तो उन सम्भावनाओं को चिन्हित करते हुए धरातल पर उतारने की। उन्होंने कहा कि सेवा निर्यात के क्षेत्र में यह प्रथम वर्कशॉप है जिसमें हम श्रोता की भूमिका में है, उन्होने स्टेक होल्डर्स से अनुरोध किया कि वे अपनी आवश्यकताओं, अपेक्षाओं व सुझावों से अवगत कराये ताकि सेवा क्षेत्र निर्यात नीति निर्धारण करते समय उनका समाहित किया जा सके।

इस अवसर पर महानिदेशक पर्यटक,  मुकेश मेश्राम ने कहा कि प्रदेश में व्यापक धार्मिक, सांस्कृतिक व प्राकृतिक पर्यटन की सम्भावनायें हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन पर्यटन सम्भावनाओं को समाहित करते हुए विलेज, इको, एग्रो टूरिज्म के साथ-साथ वेलनेस टूरिज्म को प्रोत्साहित करने हेतु कार्ययोजना बना रही है। इस अवसर पर उन्होंने होटल एण्ड  रेस्टोरेन्ट एसोसिएशन के साथ एक एम.ओ.यू. भी साईन किया।

निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी उच्चाधिकारियों की होगी जिम्मेदारी : एके शर्मा

इस अवसर पर डॉ अभय सिन्हा महानिदेशक, सेवा निर्यात प्रोत्साहन परिषद ने  उत्तर प्रदेश के सेवा क्षेत्र से होने वाले निर्यात परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की। पर्यटन व चिकित्सा सेवा क्षेत्र से जुडी दिग्गज शख्सियत-  के के जयसवाल, प्रेसीडेन्ट, होटल एण्ड रेस्त्रां एसोसिएशन ऑफ नॉर्दन इण्डिया व उप्र,  एस.एम. शिराज चेयरमैन ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ यूपी एण्ड यूके चेप्टर, डॉ राकेश कपूर निदेशक मेंदान्ता, डॉ पंकज भारती परामर्शदाता एवं प्रबंध निदेशक डॉ भारती‘ज़्ा होलिस्टिक वेलनेस,  प्रमित मिश्रा, प्रतिनिधि अपोलो अस्पताल, डॉ संदीप कपूर प्रतिनिधि हेल्थ सिटी हॉस्पिटल, डॉ अर्पिता आनन्द, वरिष्ठ दंत चिकित्सक व परामर्शदाता तथा डॉ प्रभा सिंह, एंटी एजिंग चिकित्सक व नॉन सर्जिकल एस्थेटिक्स ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये तथा माननीय मंत्री जी को अपनी  प्रतीक हीरा, सी.ई.ओ. फिक्की ने माननीय मंत्रीजी को मेडिकल वैल्यू व पर्यटन से जुड़ी उद्यमियों की आवश्यकताओं व अपेक्षाओं से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि हम लोग पुराने ज़माने की सोच को बदल कर प्रिया स्कूटर या बजाज स्कूटर बुक कराते थे और जब उसका नम्बर आ जाता था तो तमाम रिशते नाते वाले जो ज़रा पैसे से मजबूत होते थे कहते थे कि आपका नम्बर स्कूटर का आ गया है हमंे दे दो लेकिन अब बदलाव आ गया है, अब किसी भी मर्सडीज या किसी भी शो रूम में जायें अगर वहां अपना नंबर लिखवा दिया, तो वह इतना फोन करेंगे कि आप जब तक गाड़ी खरीद न लें। इसी तरह बिलकुल वैसा ही सरकार का काम होगा हमारे आफीसर और हम अगर कहीं भी आपको इन्डस्ट्री लगानी है कुछ भी करना है तो हम आपको सहयोग करने के लिये तैयार हैं। इस बात का भरोसा हम आपको देते हैं।

इस अवसर  नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन उप्र,  पवन अग्रवाल संयुक्त निर्यात आयुक्त,  उमेश चन्द, उपायुक्त उप्र निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो, सहित पर्यटन व मेडिकल वैल्यू ट्रेवल क्षेत्र से जुडे़ हुए प्रमुख निर्यातक व उद्यमी उपस्थित रहे।

Tags: live hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays Newsup news
Previous Post

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी से चिकित्‍सा क्षेत्र में भविष्‍य बनाने वाले छात्रों को मिले नए अवसर

Next Post

नदियों के चैनेलाइजेशन के काम और तेज किये जाएं : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post

नदियों के चैनेलाइजेशन के काम और तेज किये जाएं : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

इस दिग्गज खिलाड़ी के घर डकैतों ने बोला हमला, परिवार को बचाने में हुआ घायल

31/12/2021
Neesa

21 साल की हुई अजय देवगन की लाड़ली, काजोल ने शेयर की अनदेखी क्यूट तस्वीरें

20/04/2024
AK Sharma

जनता का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है : ए. के. शर्मा

11/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version