• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है : ए. के. शर्मा

Writer D by Writer D
11/07/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए. के. शर्मा (AK Sharma) का जन्मदिवस शनिवार को पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। राजधानी लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रातःकाल से ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, प्रशंसकों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों का तांता लगा रहा। सभी ने श्री शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

दिनभर उनके आवास पर बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी रहा। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उनसे भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर अनेक लोगों ने उनके जनसेवा, विकासोन्मुख कार्यों तथा सरल एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व की प्रशंसा की।

सोशल मीडिया पर भी  ए. के. शर्मा के जन्मदिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। देश एवं प्रदेश के अनेक जनप्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधि संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों, शुभचिंतकों तथा समर्थकों ने विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। पूरे दिन शुभकामना संदेशों का सिलसिला जारी रहा।

श्री शर्मा के गृह जनपद मऊ में भी उनके जन्मदिवस को लेकर विशेष उत्साह रहा। जनपद के 20 से अधिक स्थानों पर उनके समर्थकों एवं प्रशंसकों ने सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। कई स्थानों पर गरीबों को फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

जन्मदिवस पर मिले अपार स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं से अभिभूत  ए. के. शर्मा ने सभी शुभचिंतकों, समर्थकों एवं प्रदेशवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम, विश्वास और स्नेह ही उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी और शक्ति है। यही अपनापन उन्हें निरंतर अधिक समर्पण, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ समाज एवं प्रदेश की सेवा करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ प्रदेश के विकास तथा जनकल्याण के कार्यों में निरंतर जुटे रहेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

Tags: ak sharma
Previous Post

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर विभिन्न संगठनों ने सीएम धामी का किया अभिनंदन

Next Post

रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Next Post
CM Yogi

रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

भाजपा सरकार में ऊपर से नीचे तक घोटालों और भ्रष्टाचार का बोलबाला : अखिलेश

23/10/2020
Panic due to tilting of four storey building

शाहदरा में अचानक चार मंजिला इमारत झुकने से हड़कंप, MCD ने खाली कराई बिल्डिंग

16/05/2025
Jayant Chaudhary

RLD नेता जयंत चौधरी समेत 5 हजार से अधिक लोगों पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला

12/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version