• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका व उसके माता-पिता की धारदार हथियार से की हत्या

Writer D by Writer D
27/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। संतकबीरनगर का रहने वाला आलोक पासवान एकतरफा प्यार में इस कदर पागल हो गया कि युवती के मना करने पर उसकी व उसके माता-पिता की हत्या (Murder) कर दी। खोराबार थाने के रायगंज में प्रीति व उसके पिता गामा निषाद व मां रंजू रहते थे। तत्पश्चात पुलिस घटना स्थल पहुंची जहां तीन शव रास्ते पर पड़े हुए थे।

पुलिस के मुताबिक आलोक प्रीति से एकतरफा प्यार करता था, जबकि प्रीति की गांव के एक दूसरे युवक से दोस्ती थी। आलोक इसका विरोध कर रहा था। इसे लेकर पांच माह पूर्व आलोक की उस युवक से मारपीट भी हुई थी। लेकिन बाद में दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो गया था।

आलोक उसके बाद से निरंतर प्रीति पर दबाव बना रहा था। लेकिन वह उसका विरोध करती थी। आलोक को कई बार गामा व उनकी पत्नी भी चेतावनी दे चुके थे। बावजूद इसके आलोक अपनी जिद पर अड़ा हुआ था और सोमवार की रात करीब 10 बजे उसने प्रीति व उसकी मां, उसके पिता की धारदार हथियार से काटकर हत्या (Murder) कर दी।

गामा अपने साथ अपने छोटे बेटे अक्षयलाल को भी भाई के घर ले जाने वाले थे, लेकिन अक्षयलाल ने वहां जाने से मना कर दिया था। लोगों का कहना है कि अक्षय भी यदि साथ गया होता परिवार में बड़े बेटे सुग्रीव के अलावा कोई नहीं बचता। घटना के बाद गामा के छोटे भाई रामा का परिवार गम में डूब गया है। भाई, भाभी व भतीजी की मौत से रामा टूट गए हैं।

उनका कहना है कि उन्हें पहले पता होता तो वह घर से भाई व उनके परिवार के लोगों को जाने ही नहीं देते हैं। उनके बड़े पुत्र केशव की तहरीर पर पुलिस ने आलोक के विरुद्ध हत्या (Murder) का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खोराबार के रायगंज निवासी गामा निषाद का गांव से एक किलोमीटर दूर बंगला चौराहे पर मकान है। जहां वह पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे। गामा के छोटे भाई रामा के बेटी की शादी तय है। सोमवार की रात में मटकोड़वा का कार्यक्रम था। गामा अपने नए मकान से पत्नी रंजू बेटी 20 वर्षीय बेटी प्रीति के साथ पैदल जा रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे आलोक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Tags: crime newsgorakhpur news
Previous Post

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Next Post

24 कुंतल गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Temple offering theft
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड, 13 जुलाई तक हिरासत में रहेंगे आरोपी

29/06/2026
Train Accident
क्राइम

असम में दर्दनाक रेल हादसा, तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

29/06/2026
Keshav Maurya
Main Slider

‘राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन’ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हुए शामिल

29/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना: योगी आदित्यनाथ

29/06/2026
Congressmen clash in front of the National Secretary
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस की बैठक में में बवाल, राष्ट्रीय सचिव के सामने चले जूते-लात

29/06/2026
Next Post
arrested

24 कुंतल गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

rape

नाबालिग के साथ एक ही रात में तीन बार हुई दरिंदगी, छह आरोपी गिरफ्तार

06/06/2021
जगद्गुरू श्रीचन्द्र की प्रतिमा का अनावरण

संत समाज ने सही मार्ग दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी: राज्यपाल उत्तराखंड

25/02/2021
bada mangal

बजरंगबली को करना है प्रसन्न, तो मंगलवार को जरूर करें ये काम

16/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version