• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में कमजोरी का रुख, सेंसेक्स 408 अंक तक लुढ़का

Writer D by Writer D
27/04/2022
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चौबीस घंटे पहले मंगलवार की मजबूती के बाद आज एक बार फिर घरेलू शेयर बाजार (Share Market) बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार करता नजर आ रहा है। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में तेजडि़यों ने बाजार में कई बार खरीदारी करके सेंसेक्स और निफ्टी को सहारा देने की कोशिश भी की, लेकिन लगातार हो रही बिकवाली के कारण ये दोनों सूचकांक दबाव में ही काम कर रहे हैं। शेयर बाजार ने आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ की और बीच में हुई मामूली लिवाली के बावजूद अभी लगातार लाल निशान में ही कारोबार कर रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 372.93 अंक की कमजोरी के साथ 56,983.68 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बाजार को खरीदारी का सहारा भी मिला, जिसके कारण पहले 15 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स उछल कर 57,068.30 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद हुई बिकवाली ने इस सूचकांक को दोबारा गोता लगाने के लिए मजबूर कर दिया।

बाजार में रुक रुक कर लिवाली की कोशिश भी हो रही है, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक है की लिवालों की खरीदारी से सेंसेक्स को कोई ज्यादा फायदा नहीं हो पा रहा है। लगातार हो रही खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 408.34 अंक की गिरावट के साथ 56,948.27 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स 753 अंक तक उछला

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 127.45 अंक की कमजोरी के साथ 17,073.35 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी को भी एक बार लिवाली का सपोर्ट मिला, जिसके कारण ये सूचकांक उछल कर 17,110.70 अंक के स्तर तक पहुंच गया। लेकिन उसके बाद हुई बिकवाली ने निफ्टी को वापस नीचे की ओर धकेल दिया।

बाजार में रुक रुक कर हो रही लिवाली से निफ्टी को बीच-बीच में सपोर्ट जरूर मिल रहा है, लेकिन बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक लगातार नीचे गिरने की गति ही बनाए हुए है। लगातार हो रही खरीदारी और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद निफ्टी 141.90 अंक की गिरावट के साथ 17,058.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोरी के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 785 अंक तक लुढ़का

घरेलू शेयर बाजार ने आज प्री ओपनिंग सेशन में भी गिरावट के साथ ही कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 279.31 अंक यानी 0.49 प्रतिशत लुढ़क कर 57,077.61 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 117.40 अंक यानी 0.68 प्रतिशत टूट कर 17,083.40 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 776.72 अंक यानी 1.37 प्रतिशत की उछाल के साथ 57,356.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 246.85 अंक यानी 1.46 प्रतिशत की छलांग लगाकर 17,200.80 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

ऑनलाइन मॉनिटरिंग के साथ हो रही है यूपी बोर्ड कॉपियों की चेकिंग

Next Post

कार स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में शानदार कमबैक! सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती

28/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई नरम

27/04/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में रौनक! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

27/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने के दामों में आई गिरावट, चांदी ने भी लगाएं गोता

24/04/2026
Shiv Ratan Agarwal
Business

भुजिया किंग शिव रतन अग्रवाल का निधन, बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल को बनाया ग्लोबल ब्रांड

23/04/2026
Next Post
massive fire

कार स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

यह भी पढ़ें

tata tigor ev

टाटा की ये इलेक्ट्रीक कार एक बार चार्ज होने पर 306 किमी चलेगी, देखें फीचर्स

03/09/2021
taapsee pannu

तापसी ने मनाया अपना जन्मदिन, दोस्तों ने गाया ‘हम भी अगर तापसी होते..

02/08/2021
Justin Trudeau

कनाडा रवाना हुए पीएम जस्टिन ट्रूडो, इस वजह से दो दिन से दिल्ली में थे

12/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version