• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्मी के सख्त हुए तेवर, इन राज्यों में जारी हुआ रेड अलर्ट

Writer D by Writer D
30/04/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
heat wave

heat wave

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देशभर में पिछले कुछ दिनों से लोगों को भीषण गर्मी (Heat ) और हीटवेव (Heatwave) का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिन गर्मी (Heat ) के तेवर और सख्त दिखाई दिए। कई राज्यों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। बात अगर देश की राजधानी दिल्ली की करें, तो सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। इससे पहले 18 अप्रैल, 2010 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, मौसम विभाग ने आज के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी जारी की है।

देश के अलग-अलग राज्यों का गर्मी (Heat) का हाल

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बांदा में अप्रैल में रिकॉर्ड उच्च तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो महीने के लिए उच्च तापमान रहा। देश के कई बड़े राज्यों में पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और झांसी में तापमान क्रमश: 46.8 और 46.2 रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्पेल्कस में पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

भीषण गर्मी के चलते पांच दिन स्कूल बंद, इस राज्य ने की घोषणा

वहीं राजस्थान के गंगानगर, मध्य प्रदेश के नऊगोंग और महाराष्ट्र के चंद्रापुर में पारा क्रमश: 46.4, 46.2 और 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुग्राम में इस महीने का उच्चतम तापमान 45.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इस साल मार्च महीने से ही उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ने लगी थी। राजस्थान, महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में पिछले दो महीने के दौरान 40 डिग्री से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। मार्च महीने से ही अब तक देश में चार हीट वेव के स्पेल देखे जा चुके हैं।

इन राज्यों में गर्मी (Heat) का ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 2 मई तक और पूर्वी भारत में 30 अप्रैल तक लू चलेगी। जबकि, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार से लू के समाप्त  होने की संभावना है। इसका प्रभाव उत्तर पश्चिमी भारत पर 1 मई से पड़ने की संभावना है। वहीं, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के लिए राहत की खबर ये है कि यहां 2 से 4 मई के बीच गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया है कि 2 से 4 मई तक इन राज्यों में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग की मानें तो ये भीषण गर्मी बुजुर्गो और बच्चों की सेहत पर असर डाल सकती है। इसलिए बुजुर्गों और बच्चों को धूप में जाने से बचना चाहिए। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी से बचने के लिए हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए, घर से बाहर निकलने से पहले सर को ढ़कना चाहिए।  वहीं, यूपी में बुन्देलखण्ड के हमीरपुर जिले के डीएम डॉ चन्द्र भूषण ने गर्म हवाओं से बचने के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि जनपद में लगातार तापमान बढ़ने के साथ-साथ गर्म हवा/  लू का प्रकोप भी बढ़ गया है। लू से जनहानि भी हो सकती है। इसके असर को कम करने के लिए और लू से होने वाली जनहानि की रोकथाम के लिए जरूरी सावधानियों एवं बचाव आवश्यक हैं।

उन्होंने बताया कि लू के असर को कम करने के लिए और कड़ी धूप में बाहर न निकलें, खासकर दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक के बीच में। जितनी बार हो सके पानी पियें, प्यास न लगे तो भी पानी पियें। हल्के रंग के ढीले – ढीले सूती कपड़े पहनें। धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा, जूते और चप्पल का इस्तेमाल करें। सफर में अपने साथ पानी रखें, शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थों का इस्तेमाल न करें।

IMD ने की भविष्यवाणी, 5 राज्यों में गर्मी की बढ़ेगी आग, चलेगी लू

Tags: delhi newsheatwavelive hindi newslooNational newsnews hindi todaynews in hindiOrange AlertTodays Newsup newsWeather NewsWeather updates
Previous Post

न्याय जनता की भाषा में होना चाहिए : पीएम मोदी

Next Post

योगी के मंत्री का देसी स्टाइल, हैंडपंप पर नहाते दिखे ‘नंदी’

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi government intensifies relief and rescue operations in flood-affected districts.
Main Slider

योगी सरकार ने तेज किया बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत-बचाव कार्य, एनडीआरएफ की टीमों को किया पूर्ण सक्रिय

20/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

कुंभ 2027: इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव

20/08/2026
UP to give new momentum to ties with Japan.
Main Slider

जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा उत्तर प्रदेश, अब लखनऊ में साझेदारी का लिखा जाएगा महा अध्याय

20/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड में दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत

20/08/2026
Charanjit Singh Channi
Main Slider

सांसद चरणजीत सिंह चन्नी कर रहे 63 साल की उम्र में भी पढ़ाई, पीयू में दी एमए की परीक्षा

20/08/2026
Next Post
Cabinet minister 'Nandi'

योगी के मंत्री का देसी स्टाइल, हैंडपंप पर नहाते दिखे 'नंदी'

यह भी पढ़ें

अरविंद केजरीवाल ने कृषि बिल की प्रतियां फाड़कर अच्छा काम किया : ओमप्रकाश राजभर

18/12/2020
Karuna Shukla dies from Corona

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन

27/04/2021
Shani Jayanti

शनिवार को भूलकर नहीं खरीदनी चाहिए ये 8 चीजें, शनि देव हो जाएंगे कुपित

27/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version