• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Xiaomi पर ED का शिकंजा, 5551 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

Writer D by Writer D
30/04/2022
in Tech/Gadgets
0
xiaomi

xiaomi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Redmi और Mi जैसे पॉपुलर मोबाइल फोन ब्रांड बनाने वाली चीन की कंपनी Xiaomi की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। निदेशालय कंपनी के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (FEMA) के उल्लंघन से जुड़े आरोपों की जांच कर रहा है।

जब्त (Xiaomi ) हुई 5,551 करोड़ की संपत्ति

ईडी ने Xiaomi India के 5,551 करोड़ रुपये मूल्य के एसेट जब्त किए हैं। कंपनी के ये पैसे कई अलग-अलग बैंकों में जमा थे। कंपनी पर FEMA के उल्लंघन के साथ-साथ, मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। Xiaomi India ने 2014 में भारत में काम करना शुरू किया। ये चीन की प्रमुख मोबाइल कंपनी Xiaomi के पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी है। Xiaomi India ने 2015 से अपनी पेरेंट कंपनी को पैसे भेजना शुरू किया। कंपनी ने विदेशी कंपनियों को कुल 5,551.27 करोड़ रुपये भेजे।

रॉयल्टी (Xiaomi) के नाम पर भेजी रकम

ईडी का कहना है कि Xiaomi India ने इतनी बड़ी राशि रॉयल्टी चुकाने की आड़ में भेजी। इसमें एक विदेशी कंपनी Xiaomi समूह की है। जबकि दो अन्य कंपनियां अमेरिका की हैं, लेकिन इनका भी अंतिम लाभ Xiaomi की कंपनियों को ही मिला। समूह की भारतीय इकाई ने चीनी पेरेंट कंपनी के कहने पर ये राशि इन कंपनियों को ट्रांसफर की।

Xiaomi लाया है धांसू स्मार्ट टीवी, डॉल्बी साउंड सुन भूल जाएंगे सिनेमा हाल

बिना (Xiaomi ) सर्विस लिए ही भेजे रुपये

ईडी ने अपने बयान में कहा कि Xiaomi India भारत में ही मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों से पूरी तरह बने हुए हैंडसेंट की खरीद करती है। उसने विदेश में काम करने वाली इन तीनों कंपनियों की कोई सर्विस ली ही नहीं, जिसके नाम पर उसने उन्हें रुपये ट्रांसफर किए। कंपनी ने कई फर्जी दस्तावेज बनाकर रॉयल्टी के नाम पर ये राशि भेजी, जो FEMA की धारा-4 का उल्लंघन है।

फेमा की धारा-4 विदेशी मुद्रा की होल्डिंग से जुड़ी है। ईडी का कहना है कि इसके अलावा कंपनी ने विदेश में राशि भेजने के दौरान बैंकों को कई ‘भ्रामक जानकारियां’ दीं।

इंडिया हेड को भेजा था समन

इससे पहले ईडी ने इस महीने की शुरुआत में Xiaomi के पूर्व इंडिया हेड मनु कुमार जैन (Manu Kumar Jain Xiaomi) समन किया था  और उनसे पूछताछ की थी। ईडी कंपनी के भारत में कामकाज करने के तरीके को लेकर फरवरी से जांच कर रही है।  फरवरी में जांच एजेंसी ने कंपनी को नोटिस भेजकर कई दस्तावेजों की मांग की थी।  मनु कुमार जैन, अभी कंपनी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट हैं।

शुरू करें ये ऑनलाइन बिजनेस, कम समय में बन सकते हैं करोड़पति

Tags: Enforcement DirecorateSmartphoneXiaomi
Previous Post

6 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले बोरिस बेकर को जाना पड़ेगा जेल, जानें पूरा मामला

Next Post

Lock Upp: कंगना के शो पर मचा बवाल, आपस में भिड़े पायल और शिवम

Writer D

Writer D

Related Posts

Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का बड़ा एक्शन, 9400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन; कंबोडिया से जुड़े तार

29/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का नया ‘जादू’: 15 मिनट में मैसेज गायब! अब चैट में नहीं बचेगा कोई भी ‘सबूत’

23/03/2026
Amazon
Tech/Gadgets

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
Next Post
Payal Rohatagi

Lock Upp: कंगना के शो पर मचा बवाल, आपस में भिड़े पायल और शिवम

यह भी पढ़ें

Purnima

आषाढ़ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी का घर में होगा वास

10/07/2025
Inflation

आम आदमी को बड़ी राहत, थोक महंगाई दर घटकर 29 महीनों के निचले स्तर

17/04/2023

जो बड़ों का सम्मान नहीं करता, उन्हें मंजिल कभी नहीं मिलती : शिवपाल

11/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version