• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब 10 मिनट से कम समय में पहुंचेगी UP 112

Writer D by Writer D
01/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP-112

UP-112

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देशों का असर दिखना शुरू हो गया है। योगी 2.0 (Yogi 2.0) में कानून व्यवस्था के मामले में यूपी पुलिस को देश में नंबर एक पुलिस बनाने की तैयारी है। इसीलिए किसी भी मुसीबत में औसतन 12 मिनट में पहुंचने वाली UP 112 का रिस्पांस टाइम घटाकर 10 मिनट से कम करने का प्रयास शुरू हो गया है। इसके लिए कार्य योजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।

36 सौ करोड़ रुपए खर्च कर अपग्रेड की जाएगी UP 112 

सीएम योगी के सामने हाल ही में गृह विभाग ने सूक्ष्म, लघु और दीर्घकालीन रणनीति का प्रस्तुतिकरण किया था, जिसमें सीएम ने UP 112 के रिस्पांस टाइम को घटाने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश पर गृह विभाग ने UP 112 को अपग्रेड करने के लिए करीब 36 सौ करोड़ रुपए की कार्य योजना बनाई है। आने वाले समय में एनएचआईए, यूपीडा 1033, यीडा 1070 और आपदा हेल्प लाइन 1070 हेल्पलाइन को भी UP 112 से कनेक्ट किया जाएगा। इसके अलावा मौजूदा फ्लीट में 13 सौ चार पहिया और पांच सौ दुपहिया पीआरवी को जोड़ा जाएगा और पुराने पीआरवी को बदला जाएगा। साथ ही, इन वाहनों में जीपीएस डिवाइस और फ्लीट के अन्य उपकरण भी दिए जाएंगे।

यूपी-112 के कर्मी बच्चों के संग पुलिस अंकल की भूमिका में आए नजर

कॉल करने वाले को जल्दी खोज लेगी UP 112

वर्तमान में UP 112 को कॉल करने पर दो से ढाई मिनट संबंधित व्यक्ति की लोकशन समझने और पुलिस बल भेजने में समय लगता है। इस समय को घटाने के लिए गूगल के इमरजेंसी लोकेशन सर्विस के साथ UP 112 को जोड़ा जाएगा। इससे UP 112 को संबंधित व्यक्ति की लोकेशन खोजने में तत्काल मदद मिलेगी।

65 हजार मानव संसाधन की होगी और आवश्यकता

पूरे प्रदेश में UP 112 की सुविधा लोगों को देने के लिए संसाधनों में इजाफा किया जाएगा और अधिक से अधिक तकनीक के उपयोग पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए करीब 65 हजार और पुलिस कर्मियों की जरूरत होगी। यूपी 112 में स्वचालित तकनीकी का उपयोग कर चैट बोट के माध्यम से सोशल मीडिया और एसएमएस में लगने वाले मानव संसाधन को कम किया जाएगा। लोगों का फीडबैक भी आटोमेटिक होगा। जिससे कम से कम मानव संसाधन होगा।

रोजाना 60 हजार लोग करते हैं कॉल

19 नवंबर 2016 से 28 फरवरी 2022 तक यूपी 112 को 12 करोड़ से अधिक लोगों ने कॉल किया है। इसमें साढ़े 33 लाख लोगों ने चिकित्सा संबंधी, ढाई लाख आग से संबंधी और 18 लाख महिला संबंधी कॉल यूपी 112 को आई हैं। फिलहाल, यूपी 112 को रोजाना 60 हजार कॉल लोग करते हैं। वर्तमान में यूपी 112 के पास 32 सौ चार पहिया और 16 सौ दुपहिया पीआरवी हैं।

पूरे बिहार की यात्रा पर निकले लालू के लाल

Tags: live hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays NewsUp 112up news
Previous Post

NMC ने मेडिकल छात्रों दी चेतावनी, कहा- ‘पाकिस्तान से न लें डिग्री’

Next Post

सीएम धामी ने मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा का किया शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Next Post

सीएम धामी ने मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें

CM Dhami

वनों की बहुलता वाला प्रदेश है उत्तराखण्ड, वन संपदाओं को आर्थिकी से जोड़ने के करें प्रयास: धामी

12/06/2025
Gang Rape

युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद चेहरा जलाने का प्रयास, तीन हिरासत में

16/06/2022
corona

यूपी में 24 घंटे में मिले 642 नए कोरोना मरीज, 1231 मरीज रोगमुक्त

10/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version