• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में 16 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Writer D by Writer D
01/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Transfer

Transfer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने रविवार देर शाम को 16 आईएएस (IAS) अफसरों का ट्रांसफर (Transfer) कर दिया है। देर शाम जारी सूची के अनुसार कई IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी में फेरबदल किया गया है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव से लेकर राजस्व परिषद के अध्यक्ष तक का तबादला कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने ट्रांसफर की सूची जारी की है।

देखें ट्रांसफर (Transfer) सूची- 

>> मनोज कुमार सिंह को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है।

>> अपर मुख्य सचिव संजीव कुमार मित्तल का राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद पर तबादला कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासन अधिकरण उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

>> अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन के पद पर मूल रूप से तैनात किया गया है। साथ ही अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा एनआरआई विभाग के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

>> वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नरेंद्र भूषण को मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर से स्थानांतरित करते हुए प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग के पद पर तैनात किया गया है।

>> सुरेंद्र सिंह को मेरठ मंडल के आयुक्त पद के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

> नितिन रमेश गोकर्ण को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव पद से स्थानांतरित करते हुए प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के पद पर तैनात किया गया है।

योगी सरकार की दूसरी पारी में पहला तबादला

>> दीपक कुमार से प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग का प्रभार हटाते हुए प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा विभाग के पद पर मूल रूप से तैनात किया गया है।

>> सुभाष चंद्र शर्मा को उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पद से स्थानांतरित करते हुए प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा तथा कौशल विकास विभाग के पद पर तैनात किया गया।

>> सुधीर गर्ग को दुग्ध विकास विभाग मत्स्य विभाग समन्वय विभाग पशुधन विभाग के प्रमुख सचिव पद से स्थानांतरित करते हुए प्रमुख सचिव राजस्व विभाग के पद पर तैनात किया गया है।

>> रजनीश दुबे को अपर मुख्य सचिव नगर विकास नगरीय, रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग तथा राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन के पद से स्थानांतरित करके दुग्ध विकास मत्स्य पशुधन तथा समन्वय विभाग एवं परियोजना समन्वयक के पद पर तैनात किया गया है।

>> अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को ग्रामीण विकास, पंचायती राज, राजस्व विभाग के पद से स्थानांतरित करते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के पद पर तैनात किया गया है।

>> अमृत अभिजात को प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग के पद से स्थानांतरित करते हुए प्रमुख सचिव नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग के पद पर तैनात किया गया है।

>> राजेश कुमार सिंह को प्रमुख सचिव परिवहन विभाग से प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के पद पर तैनात किया गया है।

>> एल. वेंकटेश्वर लू को महानिदेशक उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रबंधन अकादमी तथा दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण

>> विकास संस्थान के पद से स्थानांतरित कर प्रमुख सचिव परिवहन विभाग के पद पर तैनात किया गया है।

>> नीना शर्मा को सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी इनवेस्ट यूपी के पद से स्थानांतरित करते हुए निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।

>> एम. देवराज को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष पद के साथ प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

> एस. राधा चौहान को अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग व महानिदेशक राज्य पोषण मिशन का प्रभार हटाते हुए वित्त आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव वित्त, संस्थागत वित्त तथा सहायक परियोजना विभाग के पद पर मूल रूप से तैनात किया गया है। इसके साथ उन्हें अपर मुख्य सचिव राज्य कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

योगी सरकार नर्सिंग पैरामैडिकल में करेगी गुणात्‍मक सुधार

Tags: 16 IAS transferIPS TransferLucknow News
Previous Post

सीएम धामी ने मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा का किया शुभारंभ

Next Post

नहीं दिखा ईद का चांद, 3 को मनाया जाएगा त्योहार

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
eid

नहीं दिखा ईद का चांद, 3 को मनाया जाएगा त्योहार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मुसहर और वनटांगिया जाति के लोगों को योजनाओं से वंचित रखने वाले अपराधी: सीएम योगी

15/11/2022

CM योगी पहले मुख्यमंत्री होंगे, जो श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मनाएंगे जन्माष्टमी

29/08/2021
jharkhand High Court

राज्य की नियोजन नीति को चुनौती की याचिका पर सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट ने रख लिया फैसला

22/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version