• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजकल चैनल मोदी के इशारे पर चल रहे हैं : अखिलेश

Writer D by Writer D
05/05/2022
in उत्तर प्रदेश, झाँसी, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। रक्षा करने वाली पुलिस ही भक्षक बन जाए तो सोचिए कि हम किस दिशा में जा रहे हैं। ऐसे लोगों को सरकार कब टर्मिनेट करेगी। ललितपुर की थाने में घटी घटना शांत भी नहीं हुई और एक महिला के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आ गया। अपराध के मामलों में सर्वाधिक नोटिस यूपी को मिल रहे हैं। वह तो दबाव बन गया समाजवादी निकल पड़े।

गोरखपुर में व्यापारी की मौत को ही देख लीजिए, चाहे दो बहनों को पीटने का मामला ले लीजिए। आखिर उप्र की पुलिस को अधिकार किसने दिए। चाहे जहां बुलडोजर चला देते हैं। बीजेपी के लोग कुछ भी करें तो कुछ नहीं। एक जाति का नाम आए तो बुलडोजर निकल पड़ते हैं। यह कहना है सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh) का। वह बीती शाम ललितपुर में पीड़िता से मिलने के बाद झांसी में रात्रि विश्राम के बाद एक स्थानीय पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे। उन्होंने (Akhilesh) यह भी आरोप लगाया कि आजकल चैनल मोदी के इशारे पर चल रहे हैं।

सपा सरकार में ही यूपी में बिजली कारखाने लगाए, उनको पूरा नहीं किया गया। झांसी में पैरामेडिकल बनाया, बजट के अभाव में खाली पड़ा है। बिजली मंहगी है, डीजल महंगा और बैंक लोन भी मंहगा है। अर्थ व्यवस्था चौपट, लाउड स्पीकर वाली बात इसलिए करते हैं क्योंकि इन्हें बेरजगारी और महंगाई का जवाब न देना पड़े। यदि विदेश से फाइटर आ जायेंगे तो बुंदेलखंड में जो फैक्ट्री लगाई है उससे कौन लेगा एयरक्राफ्ट।

उप्र पहला प्रदेश जहां अन्ना पशुओं से हो रही दुर्घटना : अखिलेश (Akhilesh)

उन्होंने पूछा कि आज कितने लोगों को नौकरी मिली है। बिजली, सरिया, पानी, सीमेंट सब मंहगा हो गया है। अब तो रिज़र्व बैंक ने भी अजब फैसला ले लिया है। अब लाउडस्पीकर उतार रहे हैं। वोट तो मस्जिद से लाउडस्पीकर उतारने पर लिए थे। अब सेक्यूलर हो गए हैं। सपा ने राठ से पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था। उसे बंद कर दिया। महंगाई चरम पर है। आज भी समस्या गिनाते हैं। हमने तो समाधान के लिए भारी बहुमत से आपको चुना था। कल ललितपुर गया था सभी जगह अन्ना जानवर मिले। उप्र पहला प्रदेश जहां अन्ना जानवरों से दुर्घटना हो रहीं हैं।

उत्तर प्रदेश ‘ईज डूइंग’ अपराध प्रदेश बना : अखिलेश यादव

कैसी सरकार है न्यायालय के स्टे को भी नहीं मानते : अखिलेश (Akhilesh)

भाजपा के एक मंत्री कहते हैं पूरा पैसा डकार जाते हो तो दूसरे अस्पतालों में जाकर कहते हैं मैं शर्मिंदा हूं। अरे भाई उन्हें मुख्यमंत्री के पास जाना चाहिए 5 कालीदास मार्ग और और उनसे कहना चाहिए कि मुझे आप पर शर्म आती है। चाचा व चचा के सवाल पर कहा कि समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अन्ना पशुओं का समाधान उनको करना चाहिए। कैसी सरकार है न्यायालय के स्टे को भी नहीं मानते ये। थाने अराजकता व वसूली का केन्द्र बने हुए हैं।

कुछ लोगों को स्वभाव के अनुसार मिल जाते हैं मंत्रालय : अखिलेश (Akhilesh)

मुख्यमंत्री जी अभी अपनी मां से मिलने गए थे। मैं उस पर कुछ नहीं कहूंगा। ये जरूर कहूंगा कि यहां वह आएं तो उस पीड़िता की मां से भी जरूर मिलें और उनका 50 लाख की धनराशि से सहयोग करें। आबकारी मंत्री द्वारा अखिलेश की तुलना राहुल गांधी से करने के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को उनके स्वभाव के अनुसार मंत्रालय मिल जाता है। हालांकि मुझे यह नहीं कहना चाहिए।

पकौड़े सरसों के तेल में तलें मिलावट से बचें : अखिलेश (Akhilesh)

हालांकि पाम आयल की फैक्ट्रियों के वापस चले जाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की पकौड़े सरसों के तेल में ही अच्छे लगते हैं। मिलावट से बचें और स्वस्थ रहें। इस प्रकार उन्होंने भाजपा का समर्थन भी किया।

आजम खान ने जेल से ही कसा अखिलेश पर तंज

Tags: akhilesh yadavJhansi newslalitpur caseup news
Previous Post

चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में बारूद के कंटेनर बरामद

Next Post

उत्तम प्रदेश की परिकल्पना होगी साकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Anil Mishra - Champat Rai
Main Slider

चढ़ावा विवाद के बीच ट्रस्ट में बड़ा फैसला, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार

06/07/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार हर सीमा को लांघ गया है: अखिलेश यादव

06/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिली नई पहचान, जलालाबाद अब होगा ‘परशुरामपुरी’ : ए.के. शर्मा

06/07/2026
CM Yogi Adityanath named Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

नेहरू सरकार की तुष्टिकरण की नीति के खिलाफ डॉ. मुखर्जी ने किया था शंखनादः मुख्यमंत्री

06/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

06/07/2026
Next Post
Business

उत्तम प्रदेश की परिकल्पना होगी साकार

यह भी पढ़ें

gifts

अपनी ही बालिका वधू से ससुर ने की कोर्ट मैरिज, बेटे ने किया हंगामा

05/07/2021
CM Yogi

हर रामभक्त को रामलला का सुगम दर्शन कराना हमारा कर्तव्य: मुख्यमंत्री

24/01/2024
Mercedes-Maybach S-Class

भारत में लॉन्च दमदार लग्जरी कार, 13 एयरबैग्स के साथ दमदार फीचर्स

04/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version