• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ED की बड़ी कार्रवाई, IAS के 20 ठिकानों पर की छापेमारी

Writer D by Writer D
06/05/2022
in Main Slider, क्राइम, झारखंड, राष्ट्रीय
0
ED

ED

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड (Jharkhand) के खूंटी जिले में मनरेगा कोष में 18 करोड़ रुपये के कथित गबन से जुड़े धन शोधन के एक मामले में झारखंड की खनन सचिव के परिसर सहित कई अन्य ठिकानों पर गुरुवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि झारखंड, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, मुंबई और पश्चिम बंगाल में 20 परिसरों में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी और झारखंड खनन सचिव पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) के परिसर में भी छापेमारी की गई है।

यह मामला झारखंड के कनिष्ठ अभियंता राम बिनोद प्रसाद सिन्हा के खिलाफ 2020 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पीएमएलए (PMLA) के तहत दर्ज मामले से जुड़ा है। केंद्रीय एजेंसी ने कुछ साल पहले झारखंड सतर्कता ब्यूरो द्वारा सिन्हा के खिलाफ दर्ज की गई 16 प्राथमिकी और आरोपपत्रों का संज्ञान लिया था। इनमें सिन्हा पर अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने, जालसाजी और धन की हेराफेरी के जरिये 18 करोड़ रुपये के सरकारी धन का गबन करने का आरोप लगाया गया था।

फंदे पर लटकता मिला बीजेपी का कार्यकर्ता का शव, पार्टी ने लगाया हत्या का आरोप

ED की कार्रवाई जारी

आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के 20 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है। जानकारी के अनुसार, आईएएस पूजा के रांची के अलावा मुजफ्फपुर बिहार के ठिकानों पर भी ईडी छापेमारी कर रही है। रांची में पंचवटी रेसीडेंसी, ब्लॉक नंबर 9, चांदनी चौक हरिओम टावर, नई बिल्डिंग, लालपुर और रांची के पल्स हॉस्पिटल पर छापा पड़ा है। बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि ईडी इस मामले में काउंटर एफिडेविट करे।

बीजेपी ने लगाए सीएम पर आरोप

छापेमारी को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया है। निशिकांत दुबे ने लिखा, ‘झारखंड सरकार यानि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नाक की बाल पूजा सिंघल, जिन्होंने मुख्यमंत्री, भाई, गुर्गों और दलालों को कौड़ी के भाव खान आवंटित किया, आखिर उनके यहां ईडी का छापा 20 जगह पर चल रहा है, यह छापा रांची, दिल्ली, राजस्थान, मुंबई में जारी है।’

11 दिन में सामूहिक हत्याकांड का प्रयागराज पुलिस ने खुलासा, मुठभेड़ में कई गिरफ्तार

Tags: IAS Puja SinghalJharkhand newslive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

फंदे पर लटकता मिला बीजेपी का कार्यकर्ता का शव, पार्टी ने लगाया हत्या का आरोप

Next Post

शेयर मार्केट में मचा कोहराम, 1000 अंक से ज्यादा गिरा सेंसेक्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Attempted self-immolation outside Lok Bhawan
Main Slider

लोकभवन के बाहर दो लोगों ने किया आत्मदाह की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर रोका

24/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : CM योगी

24/07/2026
Ekadashi
Main Slider

देवशयनी एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

24/07/2026
Budh Dev
Main Slider

बुध उदय से चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

24/07/2026
Hariyali Teej
Main Slider

हरियाली तीज पर इस विधि से करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

24/07/2026
Next Post
Share Market

शेयर मार्केट में मचा कोहराम, 1000 अंक से ज्यादा गिरा सेंसेक्स

यह भी पढ़ें

UP Vidhansabha

उप्र विस सत्र: सदन में एक बार फिर उठा प्रयागराज हत्याकांड का मामला

27/02/2023
arrested

दो करोड़ की अफीम के साथ दो मादक तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा

29/08/2021

सत्ता में आते ही बुजुर्ग महिलाओं से किया वादा पूरा करेंगे योगी

14/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version