• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चेन्नई ने दिल्ली को दी करारी शिकस्त, 91 रनों से जीता मैच

Writer D by Writer D
08/05/2022
in खेल
0
CSK
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में रविवार शाम को हुए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की धमाकेदार जीत हुई है। चेन्नई (CSK) ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 208 रनों का बड़ा स्कोर बनाया और दिल्ली कैपिटल्स को 91 रनों से मात दे दी। इस जीत के साथ भी भले ही चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने के चांस कम हो लेकिन उन्होंने अब प्वाइंट टेबल के गणित को दिलचस्प बना दिया है।

209 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 117 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से स्पिनर मोइन अली ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए। मोइन अली के अलावा मुकेश चौधरी, ड्वेन ब्रावो और सिमरनजीत सिंह ने 2-2 विकेट लिए।

अगर दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग की बात करें तो मिचेल मार्श 25 रन बनाकर हाई-स्कोरर रहे, कप्तान ऋषभ पंत ने 11 बॉल में 21 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। लेकिन इस बार भी वह अपने इस स्कोर को बड़ा नहीं कर पाए। इस आईपीएल में कई बार ऐसा हुआ है कि ऋषभ पंत अच्छी शुरुआत के बाद आउट हो रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की पारी

चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में एक बार फिर दमदार शुरुआत मिली। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवॉन कॉन्वे ने सीजन की दूसरी शतकीय साझेदारी की। इस बार दोनों ने 67 बॉल में 110 रन जोड़े, जिसकी वजह से बाद में आए बल्लेबाजों को धुआंधार पारी खेलने का मौका मिल गया।

DC को एक और झटका, अब ये बल्लेबाज हुआ हॉस्पिटल में एडमिट

डेवॉन कॉन्वे ने 49 बॉल में 87 रन बनाए, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ ने 33 बॉल में 41 रनों की पारी खेली। रवींद्र जडेजा की जगह टीम में आए शिवम दुबे ने भी 19 बॉल में 32 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। लेकिन अंत में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मेला लूट किया और सिर्फ 8 बॉल में 21 रन बना डाले।

Tags: cskvsdcIPLipl 2022ipl news
Previous Post

सलमान खान को पुलिस ने लिया हिरासत, जानें पूरा मामला

Next Post

ठगी के आरोप में एसटीएफ ने एक कथित समाजसेवी को पकड़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

FIFA World Cup
खेल

FIFA World Cup: पराग्वे ने तुर्किये को 1-0 से हराया, नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार

20/06/2026
Jaspal Rana
Main Slider

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

12/06/2026
Gujarat Titans bus catches fire
खेल

IPL 2026: बीच सड़क धू-धू कर जली गुजरात टाइटंस की बस, बाल-बाल बची शुभमन गिल की टीम

01/06/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Next Post
STF

ठगी के आरोप में एसटीएफ ने एक कथित समाजसेवी को पकड़ा

यह भी पढ़ें

Mahant Narendra Giri

बाघंबरी मठ और निरंजनी अखाड़े की अकूत संपदा तो नहीं है महंत की मौत की वजह!

24/09/2021
Arrested

असलाह सहित शातिर लुटेरा गिरफ्तार

09/01/2023
CM Yogi

सीएम योगी ने ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान रैली को दिखाई हरी झंडी

09/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version