• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ठगी के आरोप में एसटीएफ ने एक कथित समाजसेवी को पकड़ा

Writer D by Writer D
08/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
STF

UP STF

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के रहने वाले एक कथित समाजसेवी को राज्य पुलिस के विशेष कार्यबल (STF) ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ की ओर से रविवार को जारी बयान में बताया गया कि लखनऊ स्थित राज्य सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना जौनपुर के निवासी दिलीप राय बलवानी को गिरफ्तार किया गया। बलवानी को एसटीएफ (STF) ने शनिवार को रात में लखनऊ स्थित डी कैथनाल कॉम्प्लेक्स के पास थाना क्षेत्र विभूति खण्ड से गिरफ्तार किया है।

उसके पास से 11 कूटरचित फर्जी नियुक्ति पत्र, अन्य दस्तावेज और 06 मोहरें, 05 मोबाइल फोन तथा एक लग्जरी कार बरामद की है। जौनपुर जिले में सदर तहसील एवं सिकरारा थाना क्षेत्र के द महुआ गांव का निवासी कथित तौर पर समाजसेवी के रूप में लगभग आधा दर्जन निजी सुरक्षागार्ड लेकर तीन चार गाड़ियों के काफिले में चलता था । एसटीएफ ने बताया कि बलवानी का एक गिरोह है, जो लखनऊ स्थित सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ो लोंगो से ठगी करके पैसा वसूलता है।

विगत एक माह से लगातार एसटीएफ को खबर मिल रही थी कि लखनऊ सचिवालय में नौकरी देने के नाम पर ठगी का कारोबार चल रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ ने इन्सपेक्टर अतुल चतुर्वेदी के नेतृत्व में एक टीम गठित करते हुए छानबीन शुरू की। टीम ने एकत्रित सबूतों और सूचनाओं के आधार पर ठगी गिरोह के सरगना बलवानी को गिरफ्तार किया है।

सलमान खान को पुलिस ने लिया हिरासत, जानें पूरा मामला

एसटीएफ के अनुसार अब बलवानी के नेटवर्क में शामिल लोगों की भी छानबीन करायी जायेगी। खबर है कि जल्द ही एसटीएफ जौनपुर में बलवानी के ठिकानों पर छानबीन के लिये आ सकती। एसटीएफ की मानें तो राज्य सरकार के एक मंत्री को अपना खास बता कर वह ठगी का खेल धड़ल्ले से चला रहा था। एसटीएफ को पूछताछ में बलवानी ने बताया कि उसका भाई मंजीत काफी समय से नौकरी दिलाने के नाम बड़ी संख्या में लोंगो को ठगी का शिकार बना चुका है।

इनमें जनपद बलिया के मुक्तेश्वर सिंह से 15 लाख रुपये, जौनपुर निवासी परमेन्द्र सिंह से 17 लाख रुपये, उपेंद्र सिंह लखीमपुर खीरी से 05 लाख रुपये, सुरेन्द्र यादव आजमगढ़ से 18 लाख रुपये और प्रमोद सिंह लखनऊ से 05 लाख रुपये सहित सैकड़ाें लोगों से ठगी करने की बात उसने स्वीकार की है। एसटीएफ के अनुसार दिलीप राय बलवानी ठगी के जुर्म में कई बार जेल की यात्रा कर चुका है। इसके उपर अभी तक 10 अपराधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

Tags: crime newsJaunpur newsup news
Previous Post

चेन्नई ने दिल्ली को दी करारी शिकस्त, 91 रनों से जीता मैच

Next Post

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राशन से डिजिटल निगरानी तक, योगी सरकार ने बदला यूपी का पोषण मॉडल

10/08/2026
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

12 वर्षों में देश में 17 करोड़ से अधिक लोगों को मिली नौकरियां व रोजगार: सीएम योगी

10/08/2026
CM Yogi performed Rudrabhishek on the second Monday of Sawan.
उत्तर प्रदेश

सावन के दूसरे सोमवार सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

10/08/2026
Next Post
Police Encounter

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Fees

प्राइवेट स्कूलों की बढ़ेगी फीस, योगी सरकार ने दी इजाजत

10/04/2022
सीएम योगी CM Yogi

यूपी में कोविड वैक्सीनेशन की तैयारी जोरों पर : सीएम योगी

18/12/2020
corona in Maharashtra

मायानगरी में कोरोना की फुल स्पीड, 24 घंटे में आए 15 हजार नए मामले, 3 मौतें

05/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version