• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

WWE में यूपी के वीर का जलवा, मात्र 80 सेकेंड में ही फ्रैंक लोमैन ने मानी हार

Writer D by Writer D
10/05/2022
in Main Slider, खेल
0
WWE

WWE

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। डब्लूडब्लूई (WWE) में भारतीय पहलवान वीर महान (Veer Mahan) का जलवा कायम है। अब तक कोई भी पहलवान उनके सामने दो मिनट भी नहीं टिक पाया है। डब्लूडब्लूई रॉ (WWE Raw) में इस हफ्ते उनका सामना स्थानीय पहलवान फ्रैंक लोमैन से हुआ। वीर (Veer) के सामने फ्रैंक (Frank) सिर्फ 80 सेकेंड में हार मान गए। वीर ने शुरुआत में विपक्षी पहलवान की पिटाई की, लेकिन फ्रैंक ने भी उन पर पलटवार किए, जिससे उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने फ्रैंक को जकड़ लिया। इसके बाद फ्रैंक के पास हार मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

wwe

डब्लूडब्लूई में वीर कई दिग्गज पहलवानों को पीट चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से उनका मुकाबला स्थानीय पहलवानों से हो रहा है और वो आसानी से जीत रहे हैं।

मैच से पहले ही डरा था पहलवान

वीर के मैच देखने के बाद विपक्षी पहलवान फ्रैंक लोमैन के अंदर पहले से ही काफी डर था। उसने मैच से पहले कहा था कि वह चिंतित है। उसकी पत्नी है और तीन बच्चे हैं। उनके लिए वह यह इसे पार करना चाहता है। उसे यह अपने परिवार के लिए करना है। इस मैच में भी फ्रैंक ने कभी भी वीर पर हावी होने की कोशिश नहीं की और वीर ने ऐसा कुछ करने का मौका भी नहीं दिया।

शुरुआत से ही हावी रहे वीर

मैच की शुरुआत से ही वीर महान ने आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने पहले फ्रैंक को लगातार दो स्लैम दिए, लेकिन फ्रैंक ने एल्बो हिट करते हुए खुद को छुड़ा लिया और वीर को बिग बूट दिया। अब वीर गुस्सा हो गए और फ्रैंक को बिग साइड स्लैम दिया। साथ ही उन्हें रिंग के किनारे पटक दिया। वीर इसके बाद लगातार अलग-अलग तरीके से हमले करते रहे और स्पलैश लगाया फिर क्लोजलाइन हिट की। अब तक विपक्षी पहलवान के हांथ-पांव फूल गए थे।

रेसलिंग से WWE के दिग्गज ट्रिपल एच ने किया अलविदा

मैच को शुरु हुए अभी एक मिनट ही हुए थे, लेकिन विपक्षी पहलवान का दम निकल चुका था। इसके बाद वीर ने फ्रैंक को सर्विकल क्लच में जकड़ लिया और वह दर्द से छटपटाने लगा। अब फ्रैंक के सामने हार मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। उसने टैपआउट कर 80 सेकेंड में ही हार मान ली। वीर महान लगातार मैच जीत रहे हैं।

वीर के सामने दो मिनट नहीं टिका कोई पहलवान

डब्लूडब्लूई में वीर की वापसी के बाद कोई भी पहलवान उनके सामने दो मिनट भी नहीं टिक पाया है। उन्होंने पहले डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो को पीटा फिर डॉमिनिक मिस्टीरियो को बुरी तरह हराया। पिछले कुछ हफ्तों से उनका मुकाबला स्थानीय रेसलर के खिलाफ हो रहा है और वो आसानी से मैच जीत रहे हैं। अब फैंस चाहते हैं कि उन्हें किसी मजबूत रेसलर के सामने लड़ाया जाए। मस्टीरियो फैमिली की वापसी के बाद वीर महान को कड़ी चुनौती मिल सकती है।

IPL 2022: KKR ने मुंबई से छीनी जीत, 52 रनों से दी मात

Tags: Frank Lowmansports newssports news in hindiVeer mahanWWE Match
Previous Post

Nokia N73 की शानदार वापसी, लुक देखकर कहेंगे वाह

Next Post

इन कारों पर मिल रहा है 48000 तक का डिस्काउंट, फटाफट मौके के उठाए फायदे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य शुभारंभ

19/03/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

CM सैनी ने खोला खजाना, किसानों को मिलेगी 5 साल की फाइनेंशियल सपोर्ट

19/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

जशपुर को विकास की नई सौगात : मुख्यमंत्री ने 19.51 करोड़ के 6 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

19/03/2026
CBSE Board 10th Result
Main Slider

कब जारी होगा CBSE 10वीं रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक

19/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सनातन विरोध वाले स्थानों पर नहीं जाती वर्तमान पीढ़ी: सीएम योगी

19/03/2026
Next Post
Car Discount

इन कारों पर मिल रहा है 48000 तक का डिस्काउंट, फटाफट मौके के उठाए फायदे

यह भी पढ़ें

Yoshihide Suga

Japan : कोरोना वैश्विक महामारी के चलते जापान में आपातकाल?

04/01/2021
Farmani Naz

मुस्लिम गायक फरमानी नाज के भाई की निर्मम हत्या, सिंगर के भजन गाने पर हुआ था विवाद

06/08/2023
SS Sandhu

प्रदेश में एस्ट्रो विलेज, कैंपिंग आदि की अत्यधिक संभावनाएं: मुख्य सचिव

19/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version