• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस के दिग्गज नेता सुखराम शर्मा का 94 साल की उम्र में निधन

Writer D by Writer D
11/05/2022
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Sukhram Sharma

Sukhram Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता पंडित सुखराम शर्मा (Sukhram Sharma) का निधन हो गया है। 94 साल के सुखराम सात मई से दिल्ली के AIIMS में वेंटिलेटर पर थे। बता दें कि सुखराम (Sukhram Sharma) को चार मई को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। फिर उनको मंडी (हिमाचल प्रदेश) के एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। फिर बाद में उनको एयरलिफ्ट करके दिल्ली एम्स लाया गया था।

कांग्रेस नेता और सुखराम शर्मा (Sukhram Sharma) के पोते आश्रय शर्मा ने फेसबुक पोस्ट में दादा के निधन की जानकारी दी थी। मंगलवार रात को उन्होंने लिखा, ‘अलविदा दादाजी, अभी नहीं बजेगी फोन की घंटी।’ आश्रय शर्मा ने दादा संग अपने बचपन की एक तस्वीर भी शेयर की है। हालांकि, फेसबुक पोस्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि सुखराम (Sukhram Sharma) का निधन कब हुआ।

सुखराम (Sukhram Sharma) का जन्म 27 जुलाई 1927 को हुआ था। उनके दूसरे पोते आयुष शर्मा एक्टर हैं। उन्होंने सलमान खान की बहन से शादी की है।

भ्रष्टाचार के केस में हुई थी पांच साल की सजा

सुखराम शर्मा (Sukhram Sharma) साल 1993-1996 के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री, संचार (स्वतंत्र प्रभार) रहे थे। वह मंडी (हिमाचल प्रदेश) से लोकसभा सांसद थे। अपने राजनीतिक जीवन में सुखराम पांच बार विधानसभा और तीन बार लोकसभा चुनाव जीते। अब सुखराम के बेटे अनिल शर्मा मंडी से बीजेपी विधायक हैं।

देश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 2897 नए मरीज, 54 ने तोड़ा दम

साल 2011 में उनको पांच साल की सजा भी हुई थी। उनपर 1996 में संचार मंत्री रहते भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। 1993 में सुखराम (Sukhram Sharma) जब मंडी लोकसभा से सांसद थे, तब उनके बेटे इसी सीट से विधानसभा चुनाव जीते थे। लेकिन फिर 1996 में अनिल शर्मा को कांग्रेस से निकाल दिया गया था क्योंकि उनका नाम टेलिकॉम घोटाले में आया था। फिर अनिल ने हिमाचल विकास कांग्रेस पार्टी बनाई थी। पार्टी ने बीजेपी से गठबंधन किया था और सरकार में भी शामिल हुई  थी।

फिर 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले सुखराम ने अपने बेटे अनिल शर्मा और पोते आश्रय शर्मा के साथ बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। लेकिन फिर 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सुखराम और आश्रय ने दोबारा कांग्रेस का दामन थामा था। आश्रय ने लोकसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन वह जीत नहीं सके थे।

प्रदेश में तैयार होंगे 6 धन्वंतरि मेगा हेल्थ पार्क

Tags: congress newshimachal pradesh newsNational news
Previous Post

डॉलर के मुक़ाबले 17 पैसा मजबूत हुआ रुपया

Next Post

भूकंप के झटके से हिला पिथौरागढ़, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता

Writer D

Writer D

Related Posts

Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष की माला धारण करने के बाद इन नियमों का जरूर रखें ध्‍यान

07/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये सामान, हो जाएगा अनर्थ

07/04/2026
Mango peel pickle
Main Slider

आम खाने के छिलके से बनाएं टेस्टी आचार, देखें ये यूनीक रेसिपी

07/04/2026
फैशन/शैली

गर्मियों में इस तरह लगाएं कुलनेस के साथ स्टाइल का तड़का

07/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति दुरुस्त करें, बैकलॉग खत्म हो: मुख्य सचिव

06/04/2026
Next Post
Earthquake

भूकंप के झटके से हिला पिथौरागढ़, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता

यह भी पढ़ें

arrested

होमगार्ड के घर हुई चोरी का खुलासा, भांजा गिरफ्तार

20/10/2022
राहुल गांधी Rahul Gandhi

किसानों के खिलाफ ‘कीलेबंदी’ ठीक नहीं : राहुल गांधी

03/02/2021
Makeup

नाईट पार्टी में ट्राई करें ये मेकअप टिप्स, मिलेगी चांद जैसी खूबसूरती

20/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version