• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नई कार ले रहे हैं? ये 10 सेफ्टी फीचर्स चेक करना न भूलें

Desk by Desk
06/12/2025
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
टॉप10 सेफ्टी फीचर्स जो हर कार में होने ही चाहिए; खरीदने से पहले देखें लिस्ट
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज के समय में लोग अपने लिए एक नई कार (Car) खरीदने जाते हैं तो लुक से पहले कार सेफ्टी फीचर्स (Safety Features) के बारे में जानना चाहते हैं. अगर आप भी अपने लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये 10 सेफ्टी फीचर्स जरूर देखें, जिससे आपको बाद में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

एयरबैग: एयरबैग दुर्घटना के समय लोगों की जान बचाने के काम आता है. ये सबसे जरूरी सेफ्टी फीचर है. जहां पुरानी कारों में बिना किसी एयरबैग या ड्राइवर एयरबैग या आगे बैठने वालों के लिए दो एयरबैग होते थे, वहीं आधुनिक कारों में ज़्यादातर कई एयरबैग जैसे आगे, साइड और कर्टेन एयरबैग होते हैं जो टक्कर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा करते हैं.

आपकी कार (Car) कितनी सुरक्षित?

सीट बेल्ट: दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों की चोट को कम करने के लिए सीट बेल्ट बेहद ज़रूरी सुविधा है. ग्राहकों को कार खरीदते समय प्रीटेंशनर और लोड लिमिटर वाले सीटबेल्ट ज़रूर खरीदने चाहिए.

एबीएस के साथ ईबीडी: ये तेज ब्रेक लगाने के दौरान पहिये को लॉक होने से रोकती है, जिससे आपातकालीन स्थितियों के दौरान चालक को वाहन पर बेहतर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है.

भूलकर भी न छोड़ें ये सेफ्टी फीचर्स, वरना पछताएंगे

आईएसओफिक्स माउंट: आईएसओफिक्स माउंट बच्चों की सीट को सुरक्षित करने के लिए एंकर के रूप में आते हैं, जो दुर्घटना की स्थिति में बच्चों को बेहतर सेफ्टी देता है.

ईएससी: इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता कंट्रोल (ईएससी), जिसे इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता कार्यक्रम (ईएसपी) के रूप में भी जाना जाता है, पहियों पर ऑटोमेटिक रूप से ब्रेक लगाकर पहिया फिसलने से रोकने में मदद करता है, जो फिसलन वाली सतहों पर अत्यधिक प्रभावी होता है.

बिना इन फीचर्स के कार (Car) खरीदना पड़ सकता है भारी

टीपीएमएस: टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) टायरों में हवा का दबाव ज़्यादा या कम होने पर चालक को अलर्ट करता है. ये सुविधा वाहन की स्थिरता और ईंधन दक्षता के लिए भी जरूरी है. टीपीएमएस अक्सर ऑटो ओईएम द्वारा लगाया जाता है, जबकि इसे आफ्टरमार्केट से भी खरीदा जा सकता है.

एईबी: ऑटोमेटिक आपातकालीन ब्रेकिंग (एईबी) वाहनों और पैदल यात्रियों के साथ संभावित टकराव का पता लगाती है और चालक द्वारा कोई प्रतिक्रिया न दिए जाने पर स्वचालित रूप से ब्रेक लगा देती है. ये सुविधा आपातकालीन स्थितियों में ज्यादा उपयोगी होती है.

नई कार (Car) में चेक करें ये हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स

बीएसएम: ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग (बीएसएम) सेंसर और कैमरे का इस्तेमाल करके वाहन चालक को उसके ब्लाइंड स्पॉट में होने की चेतावनी देता है. ब्लाइंड स्पॉट वे होते हैं जहां चालक देख नहीं पाता. यें तकनीक उन पर नज़र रखती है और चालक को सचेत करती है.
नई कार लेते समय भूलकर भी न छोड़ें ये सेफ्टी फीचर्स

पार्किंग कैमरा और सेंसर: ये एक और बेहद ज़रूरी फीचर है. ज़्यादातर कारें अब रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर के साथ आती हैं, जबकि कुछ में फ्रंट कैमरा और पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं. ये फीचर ज़्यादातर OEM से गाड़ियों में फिट किए जाते हैं, लेकिन इन्हें आफ्टरमार्केट से भी खरीदा जा सकता है. ये फ़ीचर ड्राइवर को तंग जगहों में भी गाड़ी पार्क करने में मदद करते हैं.

मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर: कार की बॉडी अगर मजबूत क्रम्पल जोन के साथ बनाई जाती है, तो दुर्घटना के समय ये यात्रियों की सुरक्षा काफी बढ़ा देती है. मजबूत स्ट्रक्चर टक्कर के दौरान लगने वाली ताकत को खुद पर ले लेता है और झटके को कम करके यात्रियों तक पहुँचने नहीं देता. इससे चोट लगने की संभावना काफी घट जाती है.

Tags: auto Newscar bazarcar safety tipscar tips
Previous Post

किंडरगार्टन पर बड़ा ड्रोन हमला, 43 बच्चों समेत 79 नागरिकों की मौत

Next Post

निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर CM भजनलाल सक्रिय, जमीनी स्तर से ले रहे फीडबैक

Desk

Desk

Related Posts

Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Charanjeet Singh Channi
Main Slider

भूपेश बघेल के पंजाब दौरे से पहले कांग्रेस में सियासी घमासान, चन्नी गुट ने दिखाई ताकत

06/07/2026
Anil Mishra - Champat Rai
Main Slider

चढ़ावा विवाद के बीच ट्रस्ट में बड़ा फैसला, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार

06/07/2026
28 proposals passed in Yogi Cabinet meeting
Main Slider

यूपी में स्टार्टअप को मिलेगा नया बूस्ट, योगी कैबिनेट ने दी नई नीति को मंजूरी

06/07/2026
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर CM भजनलाल सक्रिय, जमीनी स्तर से ले रहे फीडबैक

यह भी पढ़ें

rice

चावल बनाते समय ध्यान में रखे ये विशेष बातें

24/06/2026
Murder

इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल को सरेराह गोलियों से भूना, इलाके में दहशत

21/10/2024
CM Nayab Singh Saini

पीएम आवास योजना के 36000 लाभाथियों को 151 करोड़ जारी, नायब बोले- ये मोदी की गारंटी

20/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version