• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ के इन रूट पर अब नहीं दौड़ेंगे ई-रिक्शा, यह है वजह

Writer D by Writer D
13/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
e-rickshaws

e-rickshaws

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ में अब आधे शहर में ई-रिक्शा (e-rickshaw) के चलने पर रोक लगा दी गई है। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने गुरुवार को शहर में यातायात की व्यवस्था को ठीक करने के लिए यह आदेश जारी किया है। उनके आदेश के मुताबिक शहर के 10 रास्तों पर ई-रिक्शा (e-rickshaw) चलाने और उनकी पार्किंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि आदेश का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

इन धाराओं के तहत दिया आदेश

जानकारी के मुताबिक पुलिस आयुक्त ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115, उत्तर प्रदेश मोटर वाहन नियमावली 1998 के नियम 178 का इस्तेमाल करते हुए लखनऊ शहर में वायु प्रदूषण, यातायात जाम, लोगों की सुरक्षा और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है।

इन इलाकों में कई रूटों पर नहीं चलेंगे e-rickshaw

आदेश के तहत हजरतगंज, हुसैनगंज, कैसरबाग, गौतमपल्ली, गाजीपुर, सरोजनीनगर, कृष्णानगर, आलमबाग, मानकनगर, सुशांत गोल्फ सिटी, कैंट, गोमतीनगर, विभूतिखंड, पीजीआई, गोसाईगंज, आशियाना, महानगर, मानकनगर, नाका, इंदिरानगर में कुछ रास्तों पर ई-रिक्शा चलाने पर बैन लगा दिया गया है।

प्रत्येक नागरिक का जीवन अमूल्य : सीएम योगी

इन रास्तों पर नहीं चल सकेंगे ई-रिक्शा (e-rickshaw) 

– हजरतगंज चौराहे से रॉयल होटल होते हुए बर्लिंगटन चौराहे तक

– हजरतगंज चौराहे से बंदरियाबाग चौराहे तक

– हजरतगंज चौराहे से सिकंदरबाग चौराहे तक

– हजरतंगज से प्रेस क्लब, हिंदी संस्थान, केडी सिंह स्टेडियम होते हुए परिवर्तन चौक तक

– बंदरियाबाग चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे तक

– अमौसी से बाराबिरवा तक

– अहिमामऊ से अर्जुनगंज बाजार, रजमन चौकी, कटाईपुल होते हुए लालबत्ती चौराहे तक

– पिकप पुल से इंदिरागांधी प्रतिष्ठान होते हुए विजयीपुर अंडरपास तक

– इंदिरागांधी प्रतिष्ठान चौराहे से हाई कोर्ट गेट नंबर 3 तक

– इंदिरागांधी प्रतिष्ठान से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन रोड तिराहे तक

– कमता तिराहे से शहीद पथ होते हुए कानपुर रोड मोड़ तक

– बादशाह नगर चौराहे से लेखराज, भूतनाथ होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे तक

– अमौसी मोड से मुंशीपुलिया चौराहे तक

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा

Next Post

पैसों के विवाद में भतीजे को गोली मारने वाला चाचा गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Multani Mitti
Main Slider

डल स्किन भी खिल उठेगी, इन तरीकों से करें इस मिट्टी का इस्तेमाल

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Next Post
arrested

पैसों के विवाद में भतीजे को गोली मारने वाला चाचा गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

डॉ. कफील खान पर लगी रासुका तीन महीने और बढ़ी, पत्नी ने पूछा- किस जुर्म की सजा दी जा रही?

17/08/2020
Hanuman Jayanti

हनुमान जयंती कब है, जानें पूजा विधि व महत्व

29/03/2025
Riya Chakraborty

सुशांत की मौत के मामले में मिले अहम सबूत, बिहार पुलिस ले सकती है रिया की गिरफ्तारी का वारंट

31/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version