• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

KKR का ये प्लेयर तो निकला फर्जी, कारनामा सुनकर उड़ जाएंगे होश

Writer D by Writer D
13/05/2022
in Main Slider, क्राइम, खेल
0
kkr
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)। इस लीग में किसी खिलाड़ी की किस्मत बनती है तो कई ऐसे भी होते हैं जो इसकी चकाचौंध में खो जाते हैं। आते तो हैं क्रिकेट खेलकर नाम कमाने। लेकिन, बेशुमार पैसों को देख उनका क्रिकेट (Cricket) से फोकस हट जाता है।

IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से खेल चुका ये खिलाड़ी भी कुछ ऐसा ही है, जो अब दर-दर भटक रहा है। भागा फिर रहा है। उस पर फर्जीवाड़े का आरोप है। धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। और, कई धाराओं में पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

हम बात कर रहे हैं हरप्रीत सिंह भाटिया की, जो IPL 2010 में KKR की टीम का हिस्सा थे। फिर उसके बाद इन्होंने 2011 में पुणे वॉरियर्स के लिए भी IPL खेला। इन दो टीमों का हिस्सा बने हरप्रीत ने IPL में कुल 4 मैच खेले हैं और सिर्फ 10 की औसत से 20 रन बनाए हैं। साफ है IPL में बाकी क्रिकेटरों की तरह आए तो होंगे हरप्रीत कुछ कर गुजरने लेकिन उनकी क्रिकेट इस लीग में पूरी तरह गोल दिखी।

फर्जीवाड़े में बुरा फंसा क्रिकेटर

खैर IPL से तो सुर्खियां नहीं मिली लेकिन अब इनका नाम चर्चा में है। वजह उनकी क्रिकेट नहीं बल्कि उनका किया फर्जीवाड़ा है। उन पर सरकारी नौकरी पाने के लिए जालसाजी का आरोप लगा है। साल 2014 में हरप्रीत ने लेखपाल के पद के लिए बीकॉम की फर्जी मार्कशीट लगाई थी। अब जब अधिकारियों को उनकी मार्कशीट पर शक हुआ तो उन्होंने शक के आधार पर छानबीन शुरू की। फिर जो सच सामने आया उसके बाद तो होश ही उड़ गए।

KKR के खिलाफ बुमराह ने लिए 5 विकेट, वाइफ ने लुटाया प्यार

नौकरी के लिए लगाई फर्जी मार्कशीट

हरप्रीत सिंह भाटिया ने सरकारी नौकरी के लिए बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी का मार्कशीट लगाया था। लेकिन जब छानबीन शुरू हुई तो बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने बताया कि उसकी ओर से हरप्रीत के नाम का कोई मार्कशीट जारी नहीं किया गया है। बस फिर क्या था। मामला पुलिस का बन गया और हरप्रीत पर धारा 420, 468, 467, 469, 470 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया।

बाएं हाथ के बैटिंग ऑलराउंडर हरप्रीत सिंह भाटिया IPL में 4 मैच खेलने के अलावा छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट टीम के कप्तान भी हैं। उन्होंने 70 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 4000 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं 77 लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 2500 से ज्यादा रन दर्ज हैं।

KKR Vs RR: श्रेयस अय्यर ने खोया आपा, सबके सामने वेंकटेश को डांटा और फिर…

Tags: cricket newscrime newsIPLipl 2022ipl newsKKRkolkata knights riderssports news
Previous Post

तेज रफ्तार कार ने आधा दर्जन लोगों को रौंदा, नशे में धुत रईसजादे गिरफ्तार

Next Post

भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Next Post
Earthquake

भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

यह भी पढ़ें

Dandruff

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Wheat procurement will start in the state from Monday

पहली मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद, समर्थन मूल्य 2275 रुपये निर्धारित

29/02/2024
Holiyas wished CM Dhami a Happy Holi

चम्पावत से आए होल्यारों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, होली की दी शुभकामनाएं

25/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version