• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिकारियों ने SI समेत तीन पुलिसकर्मियों को बनाया अपना शिकार, गोलियों से भूनकर की हत्या

Writer D by Writer D
14/05/2022
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुना। मध्य प्रदेश के गुना के आरोन इलाके में शिकारियों (Hunters) से हुई मुठभेड़ (Encounter) में तीन पुलिसकर्मियों की मौत (Murder) हो गई। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। तड़के 3 से 4 बजे के बीच की यह घटना बताई जा रही है। ड्राइवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई भी पुलिस अधिकारी इस घटना पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। SI राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम की मौत हो गई है। सूत्रों की मानें तो बदमाश काले हिरण (Black Buck) को मारकर ले जा रहे थे। जिला अस्पताल में पुलिसबल लगाया गया है।

गुना में हुई ये घटना सागा बरखेड़ा गांव की है। ये गांव आरोन पुलिस स्टेशन में आता है। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ शिकारी (Hunters)  हिरणों (Black Bucks) का शिकार करने गए हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस मौके पर गई थी। तभी शिकारियों के गैंग ने इन पर हमला कर दिया। इसी हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं।

घटनास्थल से बरामद तस्वीरें काफी भयावह है। यहां का दृश्य एनकाउंटर जैसा दिख रहा है। ऐसा लग रहा है कि पुलिस कर्मियों को नजदीक से गोली मारी गई है। घटनास्थल से हिरणों के 4 सिर, दो हिरणें जिनके सिर नहीं है और एक मोर पक्षी का शव बरामद हुआ है। जिले के वरिष्ठ पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंच गए हैं।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि गुना के पास अपराधियों की गोलीबारी में पुलिस के तीन जांबाज अफसर और कर्मचारी  शहीद हुए हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं।

मुंडका अग्निकांड: अबतक 27 की मौत, दो गिरफ्तार

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाईलेवल इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। ये बैठक मुख्यमंत्री निवास में सुबह 9।30 बजे होगी। बैठक में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी समेत बड़े पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Tags: crime newsGuna Newsmp newsNational news
Previous Post

जारी हुई पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, घर से निकलने से पहले चेक कर ले आज के रेट

Next Post

मुंडका अग्निकांड: भीषण आग में कंपनी के मालिक के पिता की भी झुलसकर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Mundka fire

मुंडका अग्निकांड: भीषण आग में कंपनी के मालिक के पिता की भी झुलसकर मौत

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

criminal arrested

अवैध असलहे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, भेजा जेल

26/02/2021
Keshav Prasad Maurya

लोकसभा अध्यक्ष एवं उपसभापति का जमीनी राजनीति और संगठनात्मक ढांचे का अनुभव बहुत व्यापक – उप मुख्यमंत्री

21/01/2026
Case Filed

सपा नेता गुलशन यादव के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

18/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version