• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुंडका अग्निकांड: भीषण आग में कंपनी के मालिक के पिता की भी झुलसकर मौत

Writer D by Writer D
14/05/2022
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Mundka fire

Mundka fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन (Mundka Fire) के पास शुक्रवार शाम लगी आग में कंपनी मालिक वरुण और हरीश गोयल के पिता अमरनाथ की भी मौत हो गई। बताया गया कि जिस वक्त आग लगी, उस समय मोटिवेशनल स्पीच चल रही थी, और अमरनाथ वहां मौजूद थे। वह आग में फंसे और निकल नहीं पाए।

जानकारी मिली कि बुजुर्ग अमरनाथ गोयल भी दूसरे लोगों की तरह आग में काफी ज्यादा झुलस गए थे और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

उधर, कमर्शियल बिल्‍ड‍िंग में कंपनी  चलाने वाले मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। दोनों को पुलिस गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि बिल्डिंग मालिक मनीष लाकड़ा फिलहाल फरार है।

इस तीन मंजिला इमारत में पहले माले पर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट थी। दूसरे माले पर वेयर हाउस और तीसरे पर लैब थी। सबसे ज्यादा मौत अब तक दूसरे माले पर बताई गई हैं।

मुंडका अग्निकांड: अबतक 27 की मौत, दो गिरफ्तार

दरअसल, इसी दूसरे माले पर ही मोटिवेशनल स्पीच चल रही थी। इस कार्यक्रम के चलते ही ज्यादा लोग यहां मौजूद थे।  बाकी छत पर एक बिल्डिंग के मालिक ने अपना एक छोटा-सा फ्लैट बनाकर रखा था।

वहीं, शनिवार सुबह दोबारा से फायर विभाग और NDRF ने अपना सर्चिंग ऑपरेशन एहतियातन शुरू किया।  NDRF के मुताबिक, अभी तक के सर्च ऑपेरशन में कई जगह बॉडी पार्ट्स मिले हैं। मरने वालों की पहचान और शरीर के अंगों की पहचान के लिए DNA टेस्ट कराया जाएगा।

बता दें कि राजधानी दिल्ली के पश्चिमी इलाके में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित 4 मंजिला कमर्शियल बिल्‍ड‍िंग में शुक्रवार शाम आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

शिकारियों ने SI समेत तीन पुलिसकर्मियों को बनाया अपना शिकार, गोलियों से भूनकर की हत्या

आग बिल्डिंग की पहली मंजिल से लगनी शुरू हुई, जहां सीसीटीवी कैमरा और राउटर निर्माता कंपनी Cofe Impex Private Limited का दफ्तर था। आग बुझाने के काम में 30 से अधिक दमकल वाहनों को लगाया गया।

Tags: delhi newsmundka fireNational news
Previous Post

शिकारियों ने SI समेत तीन पुलिसकर्मियों को बनाया अपना शिकार, गोलियों से भूनकर की हत्या

Next Post

योगी सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से 10 लाख करोड़ जुटाने का रखा लक्ष्य

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का निरीक्षण, 2031 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया

16/07/2026
Next Post
CM Yogi

योगी सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से 10 लाख करोड़ जुटाने का रखा लक्ष्य

यह भी पढ़ें

Electricity Company

NLC India Limited Recruitment 2020: दसवीं पास उम्मीदवार करें अप्लाई

19/10/2020
Liquor

धर्मस्थलों, विद्यालयों और हाईवे के पास की बंद होंगी शराब की दुकानें, सीएम योगी का निर्देश

02/07/2023
Plane crashed at Tribhuvan Airport

टेकऑफ के दौरान आग के गोले में बदला विमान, 19 लोग थे सवार; सभी यात्रियों की मौत की आशंका

24/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version