• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कश्मीरी पंडित घाटी छोड़ दें या फिर मौत के लिए तैयार रहें.., लश्कर-ए-इस्लाम ने दी धमकी

Writer D by Writer D
15/05/2022
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Terrorist

Terrorist arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सरकारी सेवाओं में लगे कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandits) आतंकवादियों (Terrorist ) के लगातार निशाने पर हैं। पुलवामा के हवाल ट्रांजिट आवास में रह रहे कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandits) को लश्कर-ए-इस्लाम नाम के आतंकी संगठन (terrorist organization) ने धमकी दी है। आतंकवादियों की ओर से जारी किए गए एक पोस्टर में कहा गया है कि कश्मीरी पंडित घाटी छोड़ दें या फिर मौत के लिए तैयार रहें। इस ट्रांजिट आवास में रहने वाले ज्यादातर कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandits) सरकारी नौकरी करते हैं।

पोस्टर में लिखा गया है, ‘सभी प्रवासी और आरएसएस एजेंट छोड़ दो या मौत का सामना करने के लिए तैयार रहो। ऐसे कश्मीर पंडित (Kashmiri Pandits) जो कश्मीर एक और इजरायल चाहते हैं और कश्मीरी मुस्लिमों को मारना चाहते हैं, उनके लिए यहां कोई जगह नहीं है। अपनी सुरक्षा दोहरी या तिहरी कर लो, टारगेट किलिंग के लिए तैयार रहो। तुम मरोगे’। यह पोस्टर हवाल ट्रांजिट आवास के अध्यक्ष को संबोधित करते हुए लिखा गया है।

हाल ही में जम्मू कश्मीर के बडगाम में आतंकियों ने राजस्व विभाग के एक अधिकारी को गोली मार दी दी थी। तहसील ऑफिस में आतंकियों ने राहुल भट्ट नाम के अधिकारी को अपना निशाना बनाया है। राहुल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। राहुल कश्मीरी पंडित थे जो लंबे समय से राजस्व विभाग में काम कर रहे थे। आतंकियों ने तहसील दफ्तर में घुसकर उनको गोली मार दी।

विधायक की हत्या की साजिश रचने के आरोप में दो गिरफ्तार, पूर्व MLA का नाम आया सामने

हालांकि इस घटना के 24 घंटे के अंदर ही बांदीपोरा में तीन आतंकियों को मार गिराया। इनमें मारे गए दो आतंकी राहुल भट्ट की हत्या में शामिल थे। मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान फैसल और सिकंदर के रूप में हुई है। दोनों ही पाकिस्तानी हैं। इनमें तीसरा आतंकी गुलजार अहमद है, जिसकी पहचान 11 मई को की गई थी।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राहुल की पत्नी को जम्मू में सरकारी नौकरी, परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाने की भी घोषणा की है। लेकिन इस घटना से गुस्साए  विस्थापित कश्मीरी पंडितों ने देश में कई जगह प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार भी इस मुद्दे पर विपक्ष के निशाने पर आ गई है। दरअसल सरकार की ओर से दावा है कि वो कश्मीर में एक बार विस्थापित कश्मीरों पंडितों को बसाने की कोशिश कर रही है। लेकिन आतंकवादियों की ओर से कश्मीरी पंडितों की टारगेट किलिंग पर घाटी में दहशत और गुस्सा बढ़ रहा है।

Tags: crime newsj&K newslashkar-e-islamNational newsTerrorists
Previous Post

सीएम योगी ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई

Next Post

प्रदेश में सबसे गर्म रहा बांदा, हीट स्ट्रोक से 6 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
Next Post
heat wave

प्रदेश में सबसे गर्म रहा बांदा, हीट स्ट्रोक से 6 की मौत

यह भी पढ़ें

नवनीत सहगल Navneet Sehgal

यूपी में पिछले 24 घंटे में 103 नये कोरोना संक्रमित मिले, रिकवरी दर 98 फीसदी पार

14/02/2021

पाकिस्तान को कैप्टन की दो टूक, कहा- पहले आतंक रोको, फिर शांति की बात करना

19/03/2021
विधायक विजय मिश्र mla vijay mishra

योगी सरकार कराना चाहती है मेरी हत्या, कभी भी पलट सकती है गाड़ी : विधायक विजय मिश्र

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version