• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विधायक की हत्या की साजिश रचने के आरोप में दो गिरफ्तार, पूर्व MLA का नाम आया सामने

Writer D by Writer D
15/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, भदोही
0
vipul dubey

vipul dubey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भदोही। ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे (MLA Vipul Dubey) की हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्व विधायक और बाहुबली विजय मिश्रा सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ज्ञानपुर विधायक की हत्या की साजिश रचते हुए दो लोगों का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

बता दें कि विपुल दुबे ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के विधायक हैं और इस विधानसभा चुनाव में चार बार विधायक रहे बाहुबली नेता विजय मिश्रा को हराकर जीत दर्ज की थी। शनिवार को एक वीडियो सामने आया था जिसमे दो शख्स यह कहते हुए दिखाई दे रहे थे कि उन्हें पैसे की आवश्यकता है, वो विधायक को रास्ते से हटा देंगे उसके बाद ही यहां चुनाव हो पाएगा।

वीडियो की जांच करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपी सद्दाम और सोनू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी रामलली मिश्रा, बेटी रीमा पांडेय, भतीजा मनीष मिश्रा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है।

चिकित्सा क्षेत्र में व्यवसाय नहीं सेवा का भाव होना जरूरी : सीएम योगी

पुलिस के मुताबिक वीडियो को लेकर राजकमल तिवारी ने पुलिस में शिकायत की थी कि सद्दाम और सोनू तिवारी उसके पास आये और कहने लगे कि रामलली और रीमा ने उन्हें यहां भेजा है, अगर पैसे मिल जाय तो वो ज्ञानपुर विधायक को रास्ते से हटा देंगे।

आरोप है कि जेल में बंद विजय मिश्रा की जब पेशी होती थी तब दोनों आरोपी सद्दाम और सोनू विजय मिश्रा से मिलकर योजना बनाते थे। राजकमल ने उस बातचीत का वीडियो रिकार्ड कर लिया था।

गौरतलब है कि राजकमल के पिता कृष्णमोहन तिवारी ने विजय मिश्रा पर सम्पत्ति और फर्म पर कब्जा करने का मामला पहले ही थाने में दर्ज करा रखा है।

अधिकारी सुनिश्चित करें कि लोगों को एक ही काम के लिए बार- बार नहीं दौड़ना पड़े: सीएम योगी

वहीं इस मामले को लेकर भदोही के एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा, ‘एक वीडियो संज्ञान में आया था, उसमें कुछ लोग ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे को रास्ते से हटाने की साजिश से संबंधित बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो का पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए गहन जांच और छानबीन की और उसके आधार पर दो आरोपियों सद्दाम और सोनू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।’

इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ धारा 386, 115, 120बी, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसमें विजय मिश्रा और उनका परिवार भी शामिल है।

Tags: Bhadohi newsmla vijayup news
Previous Post

एयर क्रैश में चली गई थी 103 लोगों की मौत, एक बच्चा निकला जिंदा

Next Post

उप्र ‘एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज’ की दिशा में आगे बढ़ रहा : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

18/06/2026
NEET-2026
Main Slider

योगी सरकार का छात्र हितैषी निर्णय, NEET-2026 के अभ्यर्थियों को नगरीय परिवहन बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

18/06/2026
Illegal notice on Yogi's dream project
Main Slider

मुख्तार की जमीन पर बना योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट अवैध करार, ध्वस्तीकरण की तैयारी

18/06/2026
8 members of TTH module arrested
Main Slider

दिल्ली-NCR में बड़े हमले की तैयारी! ISI की साजिश का खुलासा; 8 सदस्य गिरफ्तार

18/06/2026
Next Post
cm yogi

उप्र ‘एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज’ की दिशा में आगे बढ़ रहा : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Rape

बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, दुष्कर्मी फरार

17/07/2022
Budh Dev

आज मिथुन राशि में उदित होंगे बुध देव, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

27/07/2024
Internet craze is increasing in the country, it can happen till 2025.

देश में बढ़ता जा रहा इंटरनेट का क्रेज, 2025 तक हो सकते हैं..

03/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version