• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में सबसे गर्म रहा बांदा, हीट स्ट्रोक से 6 की मौत

Writer D by Writer D
15/05/2022
in उत्तर प्रदेश, बांदा
0
heat wave

heat wave

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ।  पूरा उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी (Heat) की चपेट में है। आसमान से आग बरस रही है। रविवार को पूरे राज्य में सबसे गर्म (hottest) जिला बांदा रहा। यहां पारा 49 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। इतना तापमान इस गर्मी में पूरे राज्य में अब तक कहीं रिकॉर्ड नहीं किया गया। वहीं दूसरे नंबर पर आगरा रहा। आगरा में तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आगरा में भी इस गर्मी का सबसे अधिक तापमान रहा। इसके अलावा, हीट स्ट्रोक के चलते छह लोगों की मौत हो गई।

हीट स्ट्रोक से उरई में दो, महोबा, कानपुर देहात, कन्नौज और हमीरपुर में एक-एक लोगों के मरने की खबर है।   लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक सिर्फ बहराइच और गोरखपुर ऐसे रहे जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। बाकी सभी जगह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा।

झांसी गर्मी के मामले में तीसरे नम्बर पर रहा। यहां 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में 46, हमीरपुर 45.2, अलीगढ़ 44.6, कानपुर एयरफोर्स 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

कश्मीरी पंडित घाटी छोड़ दें या फिर मौत के लिए तैयार रहें.., लश्कर-ए-इस्लाम ने दी धमकी

मौसम विभाग लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी जिलों में शुष्क हवाएं चल रही हैं। इसलिए बांदा, झांसी, हमीरपुर, प्रयागराज, आगरा आदि जिलों का तापमान अधिक है। वहीं मध्य उत्तर प्रदेश में उमस ज्यादा है। उन्होंने बताया कि अभी गर्मी का क्रम जारी रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों को मई के आखिरी में गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है पर अन्य जिलों में गर्मी और उमस बरकरार रहेगी।

Tags: banda newsheat strokeup nwsWeather NewsWeather updates
Previous Post

कश्मीरी पंडित घाटी छोड़ दें या फिर मौत के लिए तैयार रहें.., लश्कर-ए-इस्लाम ने दी धमकी

Next Post

परिवहन निगम की बस में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhatkhande University of Culture's new campus to be built in Kakarabad
उत्तर प्रदेश

भारतीय कला-संस्कृति को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच, भातखंडे के नए परिसर की रूपरेखा पर हुआ मंथन

06/07/2026
Yogi Cabinet
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: रायबरेली में उद्यान महाविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ, 22 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

06/07/2026
Yogi Cabinet
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: गोरखपुर और मुरादाबाद में बनेंगे 100-100 बेड के आधुनिक ईएसआई अस्पताल

06/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्वीकृत परियोजनाओं का 15 अगस्त तक शिलान्यास कर शुरू कराएं निर्माण कार्य : योगी आदित्यनाथ

06/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

विकास के साथ विरासत को संजोना भी उतना ही जरूरी : मुख्यमंत्री योगी

06/07/2026
Next Post
A huge fire broke out in a 24-storey building

परिवहन निगम की बस में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

यह भी पढ़ें

kovind

मुझे राष्ट्रपति बनाने की पहल करने के दिन ही राज्य आपका कायल हो गया : कोविंद

03/06/2022
missing

घर से बाजार करने निकली युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस

22/02/2021

मस्जिद के बाद प्रशासन ने कांग्रेस कार्यालय हुआ गुलाबी, पार्टी ने किया विरोध

10/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version