• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खत्म हुआ इंतजार! मानसून ने दे दी दस्तक, इन राज्यों को मिलेगी गर्मी से राहत

Writer D by Writer D
16/05/2022
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
Monsoon

Monsoon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई जगह पड़ रही चिलचिलाती गर्मी के बीच लोगों को जिसका बेसब्री से इंतजार था, आखिरकार उस मॉनसून (Monsoon) ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि मॉनसून (Monsoon) आज अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंच चुका है।

साथ ही, जल्द केरल में भी मॉनसून (Monsoon) की दस्तक होगी। मालूम हो कि पिछले कई दिनों से ज्यादातर राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। दिल्ली और यूपी के बांदा में रविवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि, दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने गुड न्यूज देते हुए कहा कि आज तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा।

मॉनसून (Monsoon) पर राहत बोला मौसम विभाग

मौसम विभाग के अधिकारी आरके जेनामणि ने सोमवार सुबह मॉनसून (Monsoon) को लेकर राहतभरी जानकारी दी। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ”अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर मॉनसून आज पहुंच चुका है। हमने केरल के लिए भविष्यवाणी की है कि यह 27 मई के आसपास आएगा। इसलिए, प्रगति और सभी निगरानी के अनुसार, यह दर्शाता है कि मानसून के लिए हमारी भविष्यवाणी सही होगी।” इस बीच, मौसम विभाग ने इस सप्ताह उत्तराखंड, केरल, मेघालय, असम समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है।

दिल्ली में आंधी-तूफान की संभावना, इन राज्यों में भारी बारिश आशंका

आरके जेनामणि ने बीते दिन (रविवार) को विभिन्न राज्यों में पड़ी भीषण गर्मी का जिक्र करते हुए कहा कि कल हीटवेव की स्थिति काफी गंभीर थी। आज हम पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज कर रहे हैं। कई बड़े इलाकों से कल तक हीटवेव खत्म हो जाएगी। वहीं, 17 मई तक कहीं भी हीटवेव का कहर नहीं होगा। उन्होंने दिल्ली के मौसम को लेकर कहा, ”मार्च महीना असामान्य रहा। पूरे भारत का 122 साल में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। अप्रैल में महीने में तीसरा उच्चतम तापमान दर्ज किया गया था। मई में पहले 10 दिन अच्छे रहे। ऐसे में मुझे नहीं लगता कि यह महीना बहुत असामान्य होगा।”

ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए : सीएम योगी

मौसम विभाग (IMD) के वरिष्ठ अधिकारी ने आगे कहा कि सफदरजंग-पालम का रिकॉर्ड देखा जाए तो मई में सर्वाधिक तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सफदरजंग में सर्वाधिक 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के लिए गुड न्यूज देते हुए उन्होंने आगे कहा कि आज तापमान पहले ही गिर चुका है। सुबह 11.30 बजे तक के अनुसार, तापमान पहले ही 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर चुका है। इसलिए, हमारे अनुसार, आज का तापमान कल की तुलना में 2-3 डिग्री सेल्सियस कम होगा।

उन्होंने कहा, ”कुछ स्टेशनों में तापमान 46-48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, यह 43-44 डिग्री पर आ जाएगा। सफदरजंग के लिए यह 42-43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आने से बादल छाए हैं। ऐसे में कल (मंगलवार) से 3-4 दिन के लिए राहत मिलेगी। लेकिन उसके बाद तापमान फिर बढ़ेगा।”

Tags: edlhi newsmonsoon entrymonsoon newsmonsoon updatesNational newsweather forecastWeather NewsWeather updates
Previous Post

ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए : सीएम योगी

Next Post

क्लोरीन सिलेंडर से गैस लीक, 15 लोग हुए बीमार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

01/05/2026
Main Slider

शनिवार को मोबाइल पर आएगा अलर्ट मैसेज, घबराएं नहीं

01/05/2026
Himachal impressed by USDMA's technology-based system
राजनीति

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल का हिमाचल ने किया अध्ययन, चारधाम मॉनिटरिंग सिस्टम होगा लागू

30/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

जल संरक्षण कार्यों की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव सख्त, SARRA को एक वर्ष की कार्ययोजना बनाने के निर्देश

30/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले दुरुस्तीकरण के निर्देश, भूस्खलन क्षेत्रों पर विशेष फोकस

30/04/2026
Next Post
chlorine gas leakage

क्लोरीन सिलेंडर से गैस लीक, 15 लोग हुए बीमार

यह भी पढ़ें

Bhai Dooj

भाई दूज कब मनाया जाएगा, जानें पौराणिक कथा

21/09/2024
Thalapathy Vijay's lottery, getting so much money on a film

थलापति विजय की लगी लॉटरी, एक फिल्म पर मिल रहे इतने पैसे

16/06/2021
Pav Bhaji

घर में इस तरह से बनाएं पावभाजी का मसाला, मिलेगा होटल वाला स्वाद

31/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version