• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गैर इरादतन हत्या के प्रयास के चार दोषियों को सात वर्ष का कारावास

Writer D by Writer D
17/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
Imprisonment

Imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव फौजदार ने सोमवार को गैर इरादतन हत्या के प्रयास के चार दोषियों को सात-सात वर्ष के कारावास (imprisonment ) एवं 9-9 हजार रूपये के अर्थदण्ड (Fine) से दण्डित किया है। अर्थदण्ड अदा न करने पर 9-9 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

मामला थाना मटसेना से जुड़ा है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 15 सितम्बर 2021 को थाने पर आकलाबाद हसनपुर निवासी अनिल कपूर ने तहरीर दी गई कि समय करीब 11 बजे दिन में वह व उसका भाई श्याम कपूर, मां आशा देवी घर के सामने बैठे थे तभी उसके बाबा रामजीलाल आये और बोले कि छत पर किसी ने पेशाब की है।

जिस पर उसने कहा कि उसके परिवार के किसी बच्चे ने पेशाब नहीं की है तभी उसके ही गांव के राजन सिंह पुत्र बलराम, राजू पुत्र प्रभूदयाल, राजा पुत्र जाहर सिंह व श्याम बाबू पुत्र कुमरपाल आये और गाली गालौज करते हुये कहने लगे कि तुम बहुत नेता बनते हो। उसने गाली देने से मना किया तो राजन, राजा, राजू व श्याम बाबू ने लाठी डंडों से मारपीटा जिससे उसके भाई, मां को चोटें आयी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना उपरांत चारों आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। मुकदमे की सुनवाई एवं निस्तारण जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव फौजदार के न्यायालय में की गई।

अभियोजन पक्ष की तरफ से पैरवी कर रहे जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि न्यायालय के गैर इरादतन हत्या के प्रयास के चारों आरोपितों को पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य एवं गवाहों के बयानों के आधार पर दोषी पाते हुये सजा सुनाई है।

Tags: crime newsfirojabad news
Previous Post

गंगा स्नान करने आई महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

Next Post

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को रौंदा, किशोर की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उप्र

04/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तीन सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

04/07/2026
Varanasi's international cricket stadium will soon become a new identity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान

04/07/2026
Secondary schools will be busy in July with classes and other activities.
उत्तर प्रदेश

माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई में कक्षाओं के साथ-साथ अन्य कार्यों के कारण रहेगी व्यस्तता

04/07/2026
A historic MoU will be signed between the Basic Education Department and SBI.
उत्तर प्रदेश

10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा करोड़ों का सुरक्षा कवच

04/07/2026
Next Post
Road Accident

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को रौंदा, किशोर की मौत

यह भी पढ़ें

cylinder blast

ऑक्सीजन भरते समय सिलेंडर फटा, सीएम योगी ने जांच के दिये आदेश

06/05/2021
Tricolor makeup to be done on Republic Day

Republic Day पर करना है तिरंगा मेकअप, यहां से लें आइडिया

26/01/2026
pm modi

ज्ञान सिर्फ किताबों से नहीं आता, लोगों के बीच काम करने से आता है तजुर्बा : PM मोदी

07/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version