• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश आजादी के बाद से 70 वर्षों तक रेंगता रहाः योगी

Writer D by Writer D
19/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ।  1947 में देश को आजादी तो मिली लेकिन क्या अमर बलिदानियों की भावनाओं के अनुरूप आगे बढ़ाया गया। आजादी के बाद से लगातार तुष्टीकरण की राजनीति की गई। यह देश 70 वर्षों तक लगातार रेंगता रहा। देश का विकास क्या होता है, यह प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में विगत आठ वर्षों में देश ने देखा है। अलगाववाद, नक्सलवाद पर प्रहार किया गया। बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को मिला। ये बातें मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने विद्या भारती द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में कहीं।

मुख्यमंत्री (Yogi) ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 को समाप्त किया गया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) का दृढ़संकल्प देखने को मिला। साथ ही आस्था का सम्मान भी किया गया। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोग कहते थे कि अयोध्या का नाम लेने से दंगा हो जाएगा, लेकिन आज बिना किसी रुकावट के राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। सभी ने न्यायालय का सम्मान किया। सभी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार किया। उन्होंने कहा कि एक स्वर में बोलने की आवश्यकता है।

cm yogi

मुख्यमंत्री (Yogi) ने कहा कि विद्या भारती की शुरुआत 1952 में गोरखपुर से हुई थी। आज विद्या भारती के हजारों शिक्षा के केंद्र हैं। विद्या भारती देश की नई पीढ़ी को खड़ा करने का कार्य कर रही है। उन्होंने विद्या भारती के वीर गाथा अभियान की सराहना की। मुख्यमंत्री योगी (Yogi) ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम आजादी के अमृत महोत्सव के साक्षी बन रहे हैं। हम भावी पीढ़ी को बता सकेंगे कि उस समय कैसा माहौल था।

भारत की ताकत यहां की 135 करोड़ की जनता है : सीएम योगी

cm yogi

मुख्यमंत्री (Yogi) ने कहा कि कोरोना प्रबंधन में भारत ने दुनिया में बेहतर परिणाम दिए। कोरोना काल में सबसे अधिक शिक्षा प्रभावित हुई। डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से आनलाइन शिक्षा को सुचारु रखा गया। उन्होंने कहा कि हमें रुढ़िवादी सोच से बचना होगा और तकनीक को अपनाना होगा।

cm yogi

मुख्यमंत्री (Yogi) ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव से सभी को जुड़ना होगा। 25 वर्ष बाद शताब्दी वर्ष में हमें कैसा भारत चाहिए। इसकी परिकल्पना करके प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी होगी। इसे हर व्यक्ति अपने जीवन का ध्येय बना ले तो एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण न हो, इसका कोई कारण नहीं है। यही हमारा संकल्प होना चाहिए।

Tags: Lucknow Newsup newsYOGI
Previous Post

उत्तराखण्ड के विकास की यात्रा हमारी सामूहिक यात्रा : धामी

Next Post

कल सरेंडर करेंगे सिद्धू, इस जेल में काटेंगे एक साल की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
siddhu

कल सरेंडर करेंगे सिद्धू, इस जेल में काटेंगे एक साल की सजा

यह भी पढ़ें

कंटेनर की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

30/10/2021
Corona

यूपी में कम हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 35 नए मामले

19/03/2022
Ram Mandir

Ram Temple Donation Controversy: पीएमओ की एंट्री, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी

15/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version