• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL: राजस्थान ने चेन्नई को पांच विकेट से दी पटखनी, टॉप 2 में पहुंचा

Writer D by Writer D
20/05/2022
in Main Slider, खेल
0
Rajasthan Royals

Rajasthan Royals

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुम्बई। यशस्वी जायसवाल (59) के शानदार अर्धशतक और रविचंद्रन आश्विन की नाबाद 40 की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को शुक्रवार को पांच विकेट से हराकर आईपीएल की टॉप दो टीमों में जगह बना ली।

चेन्नई मोईन अली की 93 रन की बेहतरीन पारी के बावजूद 20 ओवर में छह विकेट पर 150 रन का स्कोर ही बना पायी जबकि राजस्थान ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 151 रन बनाकर जीत अपने नाम की। राजस्थान की 14 मैचों में यह नौंवीं जीत रही और उसने लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरे स्थान पर धकेल कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने पॉवरप्ले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 75 रन ठोक डाले लेकिन इसके बाद चेन्नई की रफ़्तार पर जैसे अंकुश लग गया और टीम अगले 14 ओवर में 75 रन ही जोड़ पायी। मोईन ने पॉवरप्ले में जबरदस्त तेजी के साथ बल्लेबाजी की और इस दौरान उन्होंने ट्रेंट बोल्ट के एक ओवर में एक छक्का और पांच चौके उड़ाए। इस ओवर में 26 रन पड़े। मोईन ने 19 गेंदों पर इस सत्र का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाया लेकिन इसके बाद वह भी धीमे हो गए। मोईन ने 57 गेंदों पर 93 रन में 13 चौके और तीन छक्के लगाए।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को विकेटकीपर संजू सैमसन से दो जीवनदान मिले लेकिन वह इसका ज्यादा फायदा नहीं उठा पाए और 28 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन ही बना पाए। डेवोन कॉन्वे ने 16 रन बनाये।

महंगाई का एक और झटका, CNG के दामों में फिर हुईं बढ़ोतरी

पावरप्ले के बाद राजस्थान की टीम ने शानदार वापसी की है। उनके धीमे गेंदबाज़ों ने पहले गेम को स्लो किया और फिर काफ़ी किफ़ायती गेंदबाज़ी की। हालांकि एक बार ऐसा लगा कि पिच थोड़ी सी धीमी हुई है। युजवेंद्र चहल ने 26 रन पर दो और ओबेद मकॉए ने 20 रन पर दो विकेट लिए।

राजस्थान को वाइड से जीत मिली। इस जीत के साथ राजस्थान की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। चेन्नई ने बीच के ओवरों में कुछ विकेट ज़रूर निकाले थे और किफ़ायती गेंदबाज़ी भी की थी लेकिन अश्विन ने आज जिस तरीक़े से बल्लेबाज़ी की, उसके सामने चेन्नई के गेंदबाज़ किंकर्त्तव्य-विमूढ़ हो गए।अश्विन ने 23 गेंदों पर नाबाद 40 रन में दो चौके और तीन छक्के लगाए और टीम को अकेले अपने दम पर जीत की मंजिल पर ले गए।

परिषदीय विद्यालयों के हर बच्चे का होगा आधार पंजीकरण

यशस्वी ने पारी की शुरुआत में 44 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाये। राजस्थान का इस जीत के बाद पहले क्वालीफायर में कोलकाता में गुजरात टाइटंस से मुकाबला होगा। चेन्नई की तरफ से प्रशांत सोलंकी ने 20 रन पर दो विकेट लिए।

Tags: CSKIPLipl 2022rajasthan royalsRRvsCSK
Previous Post

महंगाई का एक और झटका, CNG के दामों में फिर हुईं बढ़ोतरी

Next Post

अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Arrested

अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, खुशियों से भर जाएगा जीवन

08/05/2024
Janmashtami

ज्येष्ठ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

18/05/2025

मादक पदार्थ मामलों में 1980 के दशक से फरार 186 अपराधी गिरफ्तार

16/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version