• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सार्वजनिक जीवन में धैर्य रखने वाले लोग हमेशा आगे बढ़ते हैं : सीएम योगी

Writer D by Writer D
21/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विधायकों को ठेके-पट्टे से दूर रहना चाहिए। उन्हें हर जगह अपनी टांग नहीं अड़ानी चाहिए। आपका आचरण ऐसा हो जिसे लोग उदाहरण स्वरूप प्रस्तुत करें। उन्होंने विधायकों को पारदर्शी, शुचितापूर्ण जीवन जीने की सीख देते हुए सदन में तैयारी के साथ आने की सलाह दी। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के विधायकों के लिए चल रहे दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के अंतिम दिन शनिवार को यह बातें कहीं।

विधान भवन के नवीन भवन स्थित तिलक हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि 1998 से जो यात्रा शुरू की थी, उसे आज भी आगे बढ़ा रहे हैं। 19 वर्षों तक काम करने के बाद हमें मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। तब हमने अंतरविभागीय समन्वय स्थापित किया। अगर हम अपने दयित्वों के प्रति सचेत रहेंगे तो हमारी सराहना करेंगे। हम लोकप्रियता हासिल कर सकेंगे। विधायकों को अपने कार्यों के माध्यम से आदर्श स्थापित करना चाहिए।

…सकारात्मक भाव के साथ कार्य करते हुए जब हम जन अपेक्षाओं पर खरे उतरते हैं, तब जनता हमें बार-बार समर्थन देती है। pic.twitter.com/hRcztPmqJ3

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 21, 2022

उन्होंने कहा कि जो लोग ठेका-पट्टा में रुचि रखते हैं, जो लोग हर कार्य में रुचि रखते हैं, सदन में हंगामा करते हैं, वह लुढ़कते जाते हैं। संसद में भी देखा और विधानसभा में भी देखा है। सार्वजनिक जीवन में धैर्य रखने वाले लोग, सोच समझ कर बोलने वाले लोग हमेशा आगे बढ़ते हैं। अगर राजनीति में जातीयता हावी होती तो सुरेश खन्ना नौंवीं बार नहीं जीतते। उनकी विधानसभा में तो हजार वोट भी उनकी बिरादरी के नहीं हैं। विधानसभा अध्यक्ष भी इसी तरह से जीतते आ रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए हमें कार्य करना चाहिए। हम ठेके-पट्टे से दूर रहें।

भाषण का अभ्यास कर सदन आएं : cm yogi

मुख्यमंत्री ने कहा कि नये विधायकों को बोलने का मौका मिलना चाहिए। जरूरी नहीं कि आपकी भाषा साहित्यिक हो, व्याकरण युक्त हो। जनता की समस्याओं को उठाएं। तथ्यपरक हों। समाधान की चर्चा करें। इसकी पूरी तैयारी करके आएं। घर में भाषण का अभ्यास करें। यही भाषण जनता में आपके प्रति सम्मोहन पैदा करता है। यही सम्मोहन वोट के रूप में तब्दील होता है। विधानसभा बोलने का एक मंच बनना चाहिए। विधायकों को भाषण का अभ्यास करने को भी कहा।

योगी आदित्यनाथ होने के मायने

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष की ओर मुखातिब होकर कहा कि राज्यपाल के अभिषाण पर चर्चा देर रात तक क्यों नहीं हो सकती? रात में भोजन की व्यवस्था हो। विधायकों की मौजूदगी होनी चाहिए। राज्यपाल के आने से 15 मिनट पहले स्थान ग्रहण कर लें। हमें उनके प्रति आदर का भाव रखना चाहिए।

संयुक्त सत्र को छह जून को राष्ट्रपति करेंगे संबोधित

विधायकों के आचरण पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छह जून को राष्ट्रपति राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। उस मौके पर आप सभी आधे घंटे पहले अपनी सीट पर बैठ जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई चर्चा हो, राज्यपाल या फिर राष्ट्रपति का अभिभाषण हो, तो उस वक्त मोबाइल फोन स्वीच ऑफ करके रखें। बहुत जरूरी है तो मोबाइल को साइलेंट मोड में रखें। यह बात छोटी है लेकिन बहुत दूर तक जाती है।

सीएम धामी आज से दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर, प्रवासियों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री ने अपने सांसद और मुख्यमंत्रित्व काल का जिक्र करते हुए कहा कि अगर हम गलत करते तो लोग हमें भी गाली देते। पिछले दिनों धार्मिक स्थलों से माइक उतारे गये। वह केवल एक धर्म के लिए नहीं था। सभी धर्मों के लिए समान रूप से लागू किया गया। सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने की बात आई तो लोगों ने आदर्श प्रस्तुत किया। मस्जिदों में तीन-तीन शिफ्टों में नमाज अदा की। ऐसी ही तमा महत्वपूर्ण बिदुओं पर मुख्यमंत्री ने विधायकों से चर्चा की।

Tags: cm yogilive hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindipolitical newsTodays Newsup newsyogi 2.0Yogi News
Previous Post

नया रिकॉर्ड बनाने को अग्रसर है केदारनाथ धाम, ढाई लाख के पार हुई श्रद्धालुओं की संख्या

Next Post

खोलना चाहते है खुद का पेट्रोल पंप, जानें कैसे मिलेगा लाइसेंस

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Next Post
Petroleum

खोलना चाहते है खुद का पेट्रोल पंप, जानें कैसे मिलेगा लाइसेंस

यह भी पढ़ें

‘देसी गर्ल’ ने शेयर की ऐसी तस्वीर, स्टनिंग लुक देखकर निक जोनस ने कहा Wooow

26/09/2021
Rambabu Harit

उप्र SC/ST आयोग के अध्यक्ष बने रामबाबू हरित, शासन ने जारी की अधिसूचना

16/06/2021
Bathroom

बाथरूम की टाइल्स पर लग गए है जिद्दी दाग, 10 रुपये की इस चीज से करें साफ

13/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version