• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश से जनजीवन प्रभावित, जलमग्न हुई राजधानी

Writer D by Writer D
23/05/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
rain

rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर और देश के कई राज्यों में सोमवार सुबह आंधी के साथ हुई तेज बरसात (Rain) से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इंदिरा गांधी इंटनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली में फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं।

इंदिरा गांधी इंटनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली की वेबसाइट के मुताबिक खराब मौसम से सुबह करीब 9 बजे तक 40 फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर सकीं। साथ दिल्ली आने वाली 18 फ्लाइट्स देरी से पहुंचीं। दो फ्लाइट्स को निरस्त कर दिया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के ट्वीट में यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वो अपनी फ्लाइट के बारे में संबंधित एयरलाइंस के संपर्क में रहें।

दिल्ली से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स के समय में भी बदलाव किए जाने की सूचना है। पश्चिम विक्षोभ की वजह से दिल्ली-एनसीआर के बड़े हिस्से में तेज बरसात (Rain) से सड़क और हवाई यातायात बाधित हुआ। कई फ्लाइट्स को जयपुर और अन्य शहरों के लिए डायवर्ट किया गया है। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के भी कई शहरों में आंधी के साथ तेज बरसात (Rain) हुई है। आंधी में कई जगह पेड़ उखड़ने से रास्ते बंद हो गए हैं। कई जगह रास्तों में पानी भर गया है।

#WATCH | An uprooted tree blocks road near Delhi Cantonment area following strong winds and rain, as parts of National Capital receive rainfall. pic.twitter.com/xLtnV8r3I8

— ANI (@ANI) May 23, 2022

राजधानी दिल्ली से लेकर नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के अधिकतर इलाकों में आंधी और तूफान के साथ बारिश (Rain) हो रही है। गाजियाबाद में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। मौसम विज्ञान विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश (Rain) होने, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। 24 मई को भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है।

चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, इन राज्यों में होगी तेज बारिश

दिल्ली के न्यू मोती बाग में एक कार पर एक पेड़ का हिस्सा टूट कर गिर गया। गनीमत यह रही कि कार सवार सुरक्षित है। इसके अलावा देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश (Rain) हुई है। उत्तराखंड की राजधानी में राजपुर रोड और क्लॉक टावर इलाके में पानी भर गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार सुबह 5:40 से सुबह 7ः00 बजे तक तापमान 11 डिग्री सेल्सियस गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

Tags: Heavy rainRain alertweather forecastWeather updates
Previous Post

चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, इन राज्यों में होगी तेज बारिश

Next Post

हमारी नेक नियति, वफादारी में कहां कमी रह गई जो हम घृणा का पात्र बन गए : आजम खान

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम गतिशक्ति 2.0 और मोबाइल ऐप लॉन्च

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

लक्सर को मुख्यमंत्री धामी की सौगात, सड़क और नाला निर्माण के लिए 4.45 करोड़ रुपये मंजूर

02/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे सोठी आश्रम, बोले- मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है भारतीय कुष्ठ निवारक संघ

02/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

02/07/2026
CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
Next Post
By-Election

हमारी नेक नियति, वफादारी में कहां कमी रह गई जो हम घृणा का पात्र बन गए : आजम खान

यह भी पढ़ें

Raghav Juyal

श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे फिल्म अभिनेता राघव जुयाल

02/11/2024

स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं: सीएम पुष्कर सिंह

07/09/2021
Acid Attack

विवाहिता ने पति और देवर पर लगाया तेजाब डालने का आरोप

23/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version