• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोई भी ऐसा आचरण न हो, जो सदस्यों और सदन की गरिमा के विरुद्ध हो : सीएम योगी

Writer D by Writer D
23/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM yogi) ने 18वीं विधानसभा के पहले सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण से पूर्व कहा कि सरकार (Government) प्रदेश के विकास, गरीबों, किसानों, नौजवानों और आधी आबादी के हितों के लिए किसी भी प्रकार की चर्चा और परिचर्चा के लिए सदैव तैयार है।

स्वभाविक रूप से सभी सदस्यों को सदन में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, लेकिन सदस्य अपनी बात को तभी रख पाएंगे, जब उस प्रकार का माहौल सदन के अंदर विपक्ष बनाने में अपना योगदान देगा।

यह बातें उन्होंने सोमवार को विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार (Government) हर मुद्दे पर चर्चा करने और हर सदस्य की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दे को एक सार्थक और सारर्गभित (meaningful) चर्चा के साथ उत्तर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने (CM yogi) कहा कि स्वभाविक रूप से सबसे बड़ी विधानसभा होने के नाते उत्तर प्रदेश विधानसभा में जो भी कार्य होंगे, उसकी चर्चा देश के अन्य राज्यों में भी होगी, जो आचरण यहां पर सदस्यों का होगा, उसकी न केवल 25 करोड़ लोगों के बीच में, बल्कि अन्य जगहों पर भी चर्चा होगी। इसलिए कोई भी ऐसा आचरण न हो, जो सदस्यों और गरिमा के विरुद्ध हो।

उन्होंने (CM yogi) कहा कि मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि पिछले तीन वर्ष में राज्यपाल का मार्गदर्शन प्रदेश के विकास और लोक कल्याण के लिए प्राप्त हुआ है। सभी सदस्य आज उनके अभिभाषण और मार्गदर्शन प्राप्त करके न केवल पिछली उपलब्धियों को, बल्कि भावी कार्य योजना को भी सदन में चर्चा परिचर्चा का विषय बनाएंगे। गंभीर और प्रभावी बहस के माध्यम से देश की सबसे बड़ी विधानसभा के गौरव और गरिमा में वृद्धि करने में अपना योगदान देंगे।

Budget Session: सपा का विधानसभा में हंगामा, योगी बोले- सभी मुद्दों पर बहस को तैयार

पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ समग्र विकास: सीएम योगी (yogi)

सीएम योगी (CM Yogi) ने सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में लोक कल्याण, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, गरीब कल्याण और उत्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए हमने जो कार्य किए हैं, उन सब पर चर्चा और भावी योजनाओं पर भी चर्चा का सदन मंच होता है और राज्यपाल का अभिभाषण उसी प्रति ध्वनि को प्रदर्शित करने का भी एक माध्यम होता है, जिसमें खुली चर्चा होती है। सदस्य शोरगुल छोड़कर चर्चा में भाग लेंगे, तो बहुत सारी चीजें सामने आएंगी और उसका लाभ प्रदेश वासियों को मिलेगा।

26 मई को पेश होगा बजट

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार (Government) का वित्त वर्ष 2022-23 का बजट इसी सत्र में 26 मई को आएगा। प्रदेश के विकास, गरीबों के कल्याण, समाज के प्रत्येक नागरिकों के हितों के लिए, जो बजट यहां प्रस्तुत होगा, उसमें सभी सदस्य हिस्सा लेंगे और बजट पारित कराकर 25 करोड़ की जनता के जीवन में व्यापक परिवर्तन करने में अपना योगदान भी देंगे।

Tags: BJP Governmentcm yogiGovernmentnews uppm modiState Government UPup government newsup newsup news updateup update
Previous Post

आदित्य नारायण ने दिखाया बेटी त्विषा का चेहरा, फैंस ने लुटाया प्यार

Next Post

पांच वर्ष में तैयार हुई विकास की नींव, अब भव्य इमारत लेगी आकार: राज्यपाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Next Post
Governor

पांच वर्ष में तैयार हुई विकास की नींव, अब भव्य इमारत लेगी आकार: राज्यपाल

यह भी पढ़ें

सीएम योगीCM Yogi

सीएम योगी नए साल पर दो जनवरी को गोरखपुर दौरे पर

30/12/2020
hardik natasha

नताशा स्टेनकोविक ने हार्दिका पांड्या संग फोटो शेयर कर लिखा- ‘मिस यू’

12/09/2020
Buddhadeb Bhattacharya

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

29/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version