• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माफिया और अपराधियों ने सपा सरकार में कर दी थीं सभी हदें पार : सुरेश खन्ना

Writer D by Writer D
24/05/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
suresh khanna
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने कानून व्यवस्था के मामले में विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष के मुंह से कानून व्यवस्था की बात नहीं सुहाती है। सपा सरकार में माफिया और अपराधियों ने सभी हदें पार कर दी थीं। जबकि भाजपा सरकार (BJP government) में कानून व्यवस्था देश में मिसाल बनी है। माफिया और अपराधियों के खिलाफ न सिर्फ कार्रवाई की जा रही है, बल्कि न्यायालय में पैरवी कर सजा भी कराई जा रही है।

यह बातें सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में प्रदेश से डकैती का अंत हो चुका है और फिरौती के लिए अपहरण सिंडिकेट खत्म हो चुका है। इतना ही नहीं, 2016 की तुलना में 2021 में डकैती में 73.94 फीसदी, लूट में 65.88 फीसदी, हत्या में 33.95 फीसदी और बलात्कार में 50.66 फीसदी की कमी आई है।

सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए सरकार पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। 24 विभागों के समन्वय से प्रदेश के सभी जिलों में मिशन शक्ति के तीन चरणों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा चुका गया है और जल्द ही चौथे चरण का शुभारंभ होने वाला है।

भाजपा सरकार यह नहीं कहती- लड़के हैं, गलती कर देते हैं : योगी

प्रदेश में करीब 80 महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र को स्थापित कर थाने का दर्जा दिया गया है। प्रदेश में 10,417 महिला बीट का गठन कर कुल 13,244 महिला कर्मियों को तैनात किया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर 21,382 मिशन शक्ति कक्ष स्थापित कर 10,721 महिला पुलिस कर्मियों को नियुक्त किया गया है।

महिला अपराधों को लेकर विपक्ष के आंखों पर चढ़ा चश्मा

सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने कहा कि महिला अपराधों को लेकर विपक्ष के आंखों पर चश्मा चढ़ा है। वह सिर्फ विरोध के लिए सदन में कुछ घटनाओं का जिक्र कर वाहवाही लूटना चाहते हैं। जबकि जनता भी यह जानती है कि भाजपा सरकार (BJP government) में महिला संबंधी अपराधों पर पूरी सख्ती से कार्यवाही की जा रही है।

Tags: KhannaSuresh KhannaSuresh Khanna newsSuresh Khanna updateUP Finance Minister Suresh Khannaup newsup news updateup update
Previous Post

भाजपा सरकार यह नहीं कहती- लड़के हैं, गलती कर देते हैं : योगी

Next Post

आंधी और बारिश से हुई क्षति को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

01/07/2026
Next Post
cm yogi

आंधी और बारिश से हुई क्षति को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

यह भी पढ़ें

Special vaccination campaign

टैक्सी, टेंपों एवं ई-रिक्शा चालकों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान आज से शुरू

14/06/2021

व्यापार मण्डल ने ककरहवा बॉर्डर को माल वाहनों के आवागमन एवं इमिग्रेशन की उठाई मांग

06/05/2024

योगी कैबिनेट का बड़ा फ़ैसला, तीन महीने के लिए बढ़ाई गई फ्री राशन योजना

26/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version