• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हार के बाद भी केएल राहुल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Writer D by Writer D
26/05/2022
in खेल
0
KL Rahul

KL Rahul

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के एलिनिमेटर मुकाबले में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों 14 रन से हारकर भले ही लीग से बाहर होना पड़ा हो, लेकिन यह मैच एलएसजी के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) के लिए खास रहा।

राहुल (KL Rahul) ने इस मुकाबले में 79 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, इसी के साथ वह आईपीएल के चार सत्रों में 600 से अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने आईपीएल 2022 सीजन के 15 मैचों में 661 रन बनाए हैं। इस साल के संस्करण से पहले, राहुल ने 2021 संस्करण के 13 मैचों में 626 रन, 2020 सीज़न के 14 मैचों में 670 रन और 2018 संस्करण में 659 रन बनाए थे।

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने तीन अलग-अलग सत्रों में आईपीएल में 600 से अधिक रन बनाए हैं और अब इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

गेल ने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए लगातार तीन वर्षों (2011, 2012, 2013) में 600 रन का आंकड़ा पार किया। दूसरी ओर, डेविड वार्नर ने भी सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान के रूप में 2016 से 2019 तक लगातार तीन सीज़न में 600 का आंकड़ा पार किया है।

हादसे का शिकार हुई ये एक्ट्रेस, गैस कटर से गाड़ी काटकर अभिनेत्री को निकाला

आरसीबी और एलएसजी के बीच मैच की बात करें तो इस मुकाबले में रजत पाटीदार के बेहतरीन नाबाद शतकीय (112) पारी की बदौलत आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रजत के अलावा दिनाश कार्तिक ने नाबाद 37 और विराट कोहली ने 25 रन बनाए। एलएसजी की तरफ से मोहसिन खान, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में एलएसजी की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट पर 193 रन ही बना सकी। एलएसजी की तरफ से कप्तान केएल राहुल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 58 गेंदों पर 79 रन बनाए। राहुल के अलावा दीपक हुड्डा ने 45 और मनन वोहरा ने 19 रन बनाए।

UP Budget 2022-23: बाल श्रम को पूरी तरह से समाप्त करेगी योगी सरकार

आरसीबी की तरफ से जोश हुजलवुड ने 3, मोहम्मद सिराज, वाहिंदु हसरंगा और हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट लिया। इस जीत के साथ आरसीबी की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में जगह बनाने के लिए शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी।

Tags: cricket newsipl 2022ipl finalIPL newswIPL updatessports news
Previous Post

हादसे का शिकार हुई ये एक्ट्रेस, गैस कटर से गाड़ी काटकर अभिनेत्री को निकाला

Next Post

UP Budget 2022: यूपी में बहेगी रोजगार की गंगा, योगी सरकार ने किए ये ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
budget 2022

UP Budget 2022: यूपी में बहेगी रोजगार की गंगा, योगी सरकार ने किए ये ऐलान

यह भी पढ़ें

arrested

नकली जेवरात के सहारे बैंकों कोे करोड़ों का चूना लगाने वाला गिरोह पकड़ा गया

02/04/2022
स्मृति ईरानी Smriti Irani

राहुल गांधी का हाथरस कूच राजनीति के लिए है, इंसाफ के​ लिए नहीं : स्मृति ईरानी

03/10/2020
Varanasi Encounter

मुठभेड़ में 50 हज़ार के इनामी डकैत को लगी गोली, बीएचयू ट्रामा में चल रहा इलाज

07/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version