• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना के रिकॉर्ड 95 हजार से अधिक नए मामले, संक्रमितों की संख्या 44.65 लाख के पार

Desk by Desk
10/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में दो दिन तक कुछ कमी रहने के बाद एक बार फिर सबसे बड़ी वृद्धि हुई है और पिछले 24 घंटों के दौरान पहली बार 95 हजार से अधिक नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 44.65 लाख हो गया और इसी दौरान सबसे अधिक 1,172 लोगों की इस संक्रमण से मौत भी हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 95,735 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 44,65,864 हो गया। इस अवधि में 1,172 संक्रमितों की मौत होने से मृतकों की संख्या 75,062 हाे गयी। इस दौरान 72,939 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे कोरोना से मुक्ति पाने वालों की संख्या 34,71,784 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के नये मामले अधिक होने से सक्रिय मामले 21,624 बढ़कर 9,19,018 हो गये हैं।

स्कूल में युवती संग अश्लील हरकतें करते कैमरे में कैद हुआ शिक्षक, BSA ने किया निलंबित

देश में सक्रिय मामले 20.58 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 77.74 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.68 प्रतिशत है।

कोविड-19 से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और यह 9,291 बढ़कर 2,53,100 हो गयी तथा 380 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 27,787 हो गया। इस दौरान 13,906 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,86,462 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजाें की संख्या 502 बढ़ने से सक्रिय मामले 97,271 हो गये। राज्य में अब तक 4,634 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 4,25,607 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

राफेल विमान वायुसेना में शामिल, दुश्मन को टेंशन देने वाला एक्शन, अंबाला एयरबेस पर कार्यक्रम शुरू

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 2,552 की वृद्धि हुई है और राज्य में अब 99,489 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 6,808 पर पहुंच गया है तथा अब तक 3,15,433 लोग स्वस्थ हुए हैं।

Tags: 24ghanteonline.comcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus in indiaCoronavirus live updatescoronavirus newscoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस के लक्षणदेश में कोरोनादेश में कोरोना रिकवरी दर बढ़ी
Previous Post

एकेटीयू के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में 200 छात्र को सामूहिक नकल करते हुए पकड़ा

Next Post

UPSSSC आशुलिपिक के 352 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा के परिणाम हुये घोषित

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन

10/03/2026
CM Nayab Singh Saini
राजनीति

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘कालीघाट शक्तिपीठ’ में मां की पूजा-अर्चना की

10/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री

10/03/2026
Sahara Media's Noida office to be attached
Main Slider

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस होगा कुर्क, 3 इमारतों की होगी नीलामी

10/03/2026
Anand marriage
Main Slider

सिखों के आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए नई नियमावली को कैबिनेट ने दी मंजूरी

10/03/2026
Next Post

UPSSSC आशुलिपिक के 352 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा के परिणाम हुये घोषित

यह भी पढ़ें

Murder

लूटपाट में नाकाम होने पर लुटेरों ने की प्रोफेसर की हत्या, परिवार के नौ लोग घायल

19/09/2023
share market

घरेलू बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी, 30 साल की ऊंचाई पर जापानी निक्केई इंडेक्स

29/12/2020
dhanteras

धनतेरस पर करें राशि के अनुसार खरीदारी, घर में आएगी सुख-समृद्धि

25/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version