• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Budget 2022: जल जीवन मिशन की योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

Writer D by Writer D
26/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Jal Jeevan Mission

Jal Jeevan Mission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने राज्य में प्रत्येक व्यक्ति तक शुद्ध पेयजल (Jal Jeevan Mission) पहुंचाने की योजनाओं को और तेज गति प्रदान करने के लिए बजट में साढ़े चार हजार करोड़ की बढ़ोत्तरी की है। सरकार ‘हर घर नल-हर घर जल’ (Har Ghar Nal-Har Ghar Jal) के संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद़ध है।

गुरुवार को द्वतीय कार्यकाल के पहले वित्तीय वर्ष (2022-2023) के बजट में उसने नामामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के लिए 19500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। जबकि वर्ष 2021-21 में सरकार ने विभाग को 15000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था।

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कुशल नेतृत्व में नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की योजनाओं ने जनता को बड़ा लाभ दिया है। जल जीवन मिशन की योजना का सबसे अधिक लाभ बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के लोगों को मिला है। यहां घर-घर तक फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन पहुंचे हैं।

UP Budget 2022: किसानों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा पर फोकस

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 2.64 करोड़ नल के संयोजन दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के  विंध्य बुंदेल खंड के 9 जनपदों के 6831 राजस्व ग्रामों में पेय जल योजना कि शुरुआत कि गयी है जो कि दिसम्बर 22 तक पूरा किया जाना लक्षित है। द्वितीय चरण के 61 जनपदों के 33039 राजस्व ग्रामों में कार्य प्रगति पर है। जिसे दिसम्बर 23 तक पूरा किया जाना लक्षित है। तृतीय चरण के अंतर्गत 61 जनपदों के 30016 राजस्व ग्रामों में डीपीआर बनाने का कार्य प्रगति पर है। इन ग्रामों में पेय जल योजनाओं को दिसम्बर 24 तक पूरा किया जाना लक्षित है।

लघु एवं सीमांत किसानों को सिंचाई में मिलेगी और अधिक सुविधा

योगी सरकार प्रदेश में लघु एवं सीमांत किसानों को सिंचाई की और अधिक सुविधा देने जा रही है। इसके लिए सरकार ने मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के लिए 1000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। सरकार का प्रयास उन गांवों में सिचांई की सुविधा पहुंचाना है जहां अभी तक नहरें नहीं पहुंची हैं और किसानों को खेतों की सिंचाई का जल नहीं मिल रहा है।

UP Budget 2022: बजट में दिखी स्वास्थ्य महकमे के विकास की झलक

यूपी के 14 जनपदों के स्कूलों में लगेंगे जल शोधन संयंत्र

योगी सरकार अगले 05 वर्षों में मुख्यमंत्री आर.ओ. पेयजल योजना से प्रदेश के 14 जनपदों में 28,041 विद्यालयों में बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करेगी। इसके लिए सरकार ने अल्ट्राफिल्ट्रेशन तकनीक पर अधारित जल शोधन सयंत्र भी स्थापित करने का बड़ा लक्ष्य रखा है।

Tags: Budget 2022-23Lucknow NewsSuresh KhannaUP Budget 2022-23up news
Previous Post

UP Budget 2022: समग्र शिक्षा अभियान पर 18670 करोड़ खर्च करेगी सरकार

Next Post

UP Budget: योगी सरकार के बजट में महाकुंभ 2025 के लिए मिले 100 करोड़

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
mahakumbh

UP Budget: योगी सरकार के बजट में महाकुंभ 2025 के लिए मिले 100 करोड़

यह भी पढ़ें

cm yogi

एक-एक व्‍यक्ति का जीवन अमूल्‍य है, बचाव ही सर्वोत्‍तम उपाय : सीएम योगी

13/05/2021
Shivpal Yadav

इमरजेंसी में जैसे हारी थी कांग्रेस, 2024 में ऐसे हारेगी भाजपा: शिवपाल यादव

04/11/2023

घर से बेघर हुए उमर रियाज बोले- सलमान खान की…..

10/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version