• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Writer D by Writer D
27/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फतेहपुर
0
illegal arms factory

illegal arms factory

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फ़तेहपुर। जिले में गुरुवार को पुलिस ने ‘ऑपरेशन पाताल” अभियान’ के तहत एक अवैध असलहा फैक्ट्री (illegal arms factory) का भंडाफोड़ करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार (Arrested) किया है। गिरफ्तार अभियुक्त काफी अर्शे से अवैध असलहा फैक्टरी (illegal arms factory) में शस्त्र बना बेचने के काम में लिप्त थे।

अवैध असलहों (illegal arms factory) को बनाकर वह आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने मौके पर से भारी मात्रा में अवैध निर्मित, अर्धनिर्मित असलहे और असलहे बनाने के उपकरण बरामद किये हैं।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने आज पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि असोथर थाना क्षेत्र के रामनगर कौहन गांव के जंगल में आरोपी विजयपाल निवासी बहरामपुर थाना थरियांव अपने पुत्र ब्रजेश कुमार के साथ काफी समय से अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाता था। “ऑपरेशन पाताल” के तहत पुलिस को इस अवैध शस्त्र फैक्ट्री की मुखबिर से सूचना मिली।

असोथर थाना पुलिस ने छापेमारी की पिता-पुत्र को घेरकर मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर व कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने वाले उपकरण भी बरामद किया गया है।

पुलिस की सख्ती से पूंछताछ के दौरान रामनगर कौहन के जंगल मे संचालित फैक्ट्री से 07 तमंचा 315 बोर, 04 तमंचा 12 बोर निर्मित व दो 315 बोर के अधबने तमंचे और दो रायफल के अलावा ज़िंदा कारतूस व असलहे बनाने का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाए जाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु “ऑपरेशन पाताल” अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त काफी समय से अवैध असलहे बनाकर बेचने का काम चोरी छिपे कर रहे थे। शस्त्र लेने के लिए आसपास के जिले से लोग आया करते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर अवैध शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की हौसला अफजाई के लिए दस हजार रुपये पुरस्कार दिया जायेगा।

Tags: crime newsfatehpur news
Previous Post

सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक ने गोली मारकर आत्महत्या की

Next Post

ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

30/10/2026
Amit Shah
Main Slider

UP Election 2027 के लिए BJP का महामंथन, अमित शाह ने संभाली कमान

30/10/2026
Main Slider

अब व्यापारी के विश्वास का प्रकाश है रात में जगमगाते बाजारों की रोशनी: मुख्यमंत्री

30/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
Next Post
Farmer dies after being hit by train

ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत

यह भी पढ़ें

WhatsApp

अब यूजर्स रात में WhatsApp इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, जानें पूरा मामला

13/10/2021
बीकानेर में भूकंप के झटके

बीकानेर में लगातार दूसरे दिन भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई तीव्रता

22/07/2021
house collapsed

तेज धमाके के साथ पूरा मकान हुआ धराशायी, मां-बेटे की मौत

18/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version